![Voice Reader](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
दर्शन न्यूज़ डूंगला रिपोर्टर आरके धाकड़
डूंगला। बड़ी सादड़ी विधायक ललित ओस्तवाल ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के होनहार छात्र-छात्राओं को अपने निजी फंड से डबोक एयरपोर्ट से जयपुर तक हवाई यात्रा करवाते हुए चार दिन खाटू श्याम, सालासर बालाजी, जीण माता जयपुर राजधानी में आमेर किला, सिटी पैलेस, अल्बर्ट हाल, बिरला मंदिर, गणेश मंदिर सहित कई धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों की यात्रा करवा कर इन छात्र-छात्राओं को पुनः जयपुर से हवाई यात्रा के साथ डबोक एयरपोर्ट पहुंचे। ग्रामीण अंचल के छात्र-छात्राओं को हवाई यात्रा करवाने के बाद छात्र जब अपने घर पहुंचे तो परिजनों ने भी इन बच्चों का स्वागत किया। अभिभावकों ने विधायक ललित ओस्तवाल एवं तक्षशिला गुरुकुल एकेडमी बड़वाई विद्यालय परिवार का आभार जताया। इस हवाई यात्रा में डूंगला क्षेत्र के तक्षशिला गुरुकुल एकेडमी विद्यालय के कक्षा आठवीं बोर्ड में अव्वल रहने वाले पांच छात्र-छात्रा पूरन अहीर, अभिषेक सिंह रावत, मनीषा जोशी, महिमा श्रीमाली, खूश्बु मीणा व तक्षशिला एकेडमी संस्था प्रधान जीवन सिंह गौड़ सहित विधानसभा क्षेत्र के अन्य स्कूलों के छात्र-छात्रा व प्रभारी शामिल रहे।
![Praveen Kumar Mehta](https://secure.gravatar.com/avatar/92aae045490b4333d16d773c29f4d19f?s=96&r=g&d=https://darshan-news.com/wp-content/plugins/userswp/assets/images/no_profile.png)