Download App from

Follow us on

भाजपा प्रत्याशी दक का प्रचार प्रसार चल रहा जोरो शोरो पर कोंग्रेस कार्यकर्ता हो रहे भाजपा में शामिल (संवाददाता रोहित वैष्णव)

दर्शन न्यूज़ बड़ीसादड़ी
भारतीय जनता पार्टी के बड़ीसादड़ी विधानसभा उम्मीदवार गौतम दक का जनसंपर्क अभियान अब जोरो शोरो पर है।जहां अधिक से अधिक भीड़ में भाजपा प्रत्याशी दक को समर्थन मिल रहा है।वही दूसरी ओर जनसम्पर्क कार्यक्रम में कई वरिष्ठ कोंग्रेस कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं।प्रत्याशी दक का ग्रामवासियों द्वारा अलग-अलग से स्वागत का क्रम जारी है।कई जगहों पर घोड़े पर बिठाकर बिन्दोली निकालकर तो कई स्थानों पर गांव के धार्मिक स्थानों पर बेठके कर स्वागत किया जा रहा है।गत रात्रि को जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत गांव किरतपुरा गांव में अल्पसंख्यक समुदाय से 15 कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।वही वाघेलो का खेड़ा में भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।भाभो का खेड़ा पटेल उदयलाल धाकड़ व भरत धाकड़ के नेतृत्व में 20 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस छोड़ भाजपा के सदस्य ग्रहण की।चेनपुरिया में रावत समाज के 10 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्य ग्रहण की।निकुंभ मंडल में भाजपा का सफल दौरा संपन्न हुआ।वही गत रात्रि को ही नलवाई गांव में मोगिया समाज के 50 कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की एवं नलवाई गांव के ही गुर्जर समाज के 10 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।जिस पर सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत भाजपा प्रत्याशी दक द्वारा भारतीय जनता पार्टी का अपर्णा ओढाकर स्वागत सत्कार किया गया ओर आने वाली 25 नवम्बर को भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील की गई।जिस पर हर गांव के कार्यकर्ताओं द्वारा भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान देकर प्रचण्ड जीत का विश्वास दिलाया गया।इस दौरान कई नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल