चित्तौड़गढ़, दर्शन न्यूज़। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर द्वारा दिए गए बालगृहों का निरीक्षण करने के आदेशों की पालना में जिला एवं सेशन न्यायाधीश ओमी पुरोहित के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला एंवं सेशन न्यायाधीश भानु कुमार द्वारा जिला कारागृह, चित्तौड़गढ का निरीक्षण किया गया। जिला कारागृह में निर्मित बैरकों, रसोईघर, स्नानघर एवं शौचालयों का निरीक्षण किया गया। बैरकों में लाइट एवं पंखों की व्यवस्था का निरीक्षण किया गया जो समुचित पाई गई। बंदियों को दिए जाने वाले पेयजल एवं खान-पान की वस्तुओं को जांचा व परखा गया जो नियमानुसार सही पाई गईं। बैरकों में महिला व पुरुष बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में उनसे वार्ता की गई। कारागृह में स्थित महिला बैरक का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान के कुल 22 महिला बंदी पाई गई। जिला कारागृह में वर्तमान में क्षमता से अधिक महिला बंदी होने से उच्चाधिकारियों से बात कर बंदियों को अन्य जेल में भेजे जाने के निर्देश दिए गए। महिलाओं से उनको दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की गई, जिसे समुचित पाया गया। निरीक्षण के दौरान जेल परिसर में बंदियों की परेड करवाई जाकर प्रत्येक बंदी से जेल सुविधाओं व उनके लंबित प्रकरणों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तथा उनके बताए अनुसार समस्यों के निराकरण हेतु कारापाल योगेश कुमार तेजी को मौके पर ही आदेशित किया गया। इस अवसर पर प्रत्येक बंदियों से उनके प्रकरणों की स्थिति एवं पैरवी हेतु अधिवक्ता के बारे जानकारी ली गई। जिन बंदीयों के पैरवी अधिवक्ता नहीं थे, उनके मोके पर निःशुल्क विधिक सहायता के आवेदन के संबंध में जेलर को दिशा निर्देश प्रदान किये। सभी बंदीयो को निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में भी बताया गया। कारापाल योगेश कुमार तेजी द्वारा बताया गया कि प्रतिदिन सुविधानुसार बंदियों के परिजनों से उनकी बात करवाई जाती है। सचिव ने जेलर को जिला कारागृह में टेलीफोन सुविधा खराब हो तो उन्हे शीघ्र दुरस्त करने करने को निर्देशित किया गया।
जिला कारागृह गृह का किया निरीक्षण
- Sanjay Khabya
- November 2, 2023
- 8:22 pm
- No Comments
Share this post:
खबरें और भी हैं...
राशमी में सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन
RISHABH JAIN
October 2, 2023
शौर्य यात्रा का डूंगला में होगा स्वागत
RISHABH JAIN
September 21, 2023
बहुजन मुक्ति पार्टी उतारेगी प्रत्याशी
RISHABH JAIN
September 8, 2023
भाजपा का केंद्रीय विधायक प्रवास: बूथ को मजबूत करने के लिए शक्ति केंद्र तक की बैठकें
RISHABH JAIN
August 25, 2023
गंगरार में चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए गौशाला में खिलाई हरी घास
RISHABH JAIN
August 24, 2023