चित्तौड़गढ़, दर्शन न्यूज, संजय खाबिया। नामांकन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि को निवर्तमान विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने नामांकन प्रस्तुत किया। इस मौके पर विधानसभा से बड़ी संख्या में एकत्र समर्थकों ने पूरे उत्साह और जोश का प्रदर्शन किया। रैली में ऊंट ,घोड़े, बैंड बाजे और मशक पर नृत्य करते हुए कार्यकर्ता उत्साह का प्रदर्शन कर रहे थे। नामांकन रैली में हजारों की संख्या में एकत्र जन समुदाय को संबोधित करते हुए चंद्रभान सिंह आक्या ने कहा कि जनता द्वारा दिए गए संबल पर ही चुनाव लड़ रहा हूं। उन्होने कहा कि मेरे सामने चुनाव में एक तरफ कांग्रेस है, और दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी, दोनों ही राष्ट्रीय पार्टियों के सामने जनता का यह सेवक जनता के आदेश से चुनाव लड़ रहा है इसलिए जनता मेरी ताकत है। उन्होंने आव्हान किया कि आप सभी इसी तरह अपना प्यार और आशीर्वाद देकर चुनाव में विजय बनाएं। उन्होंने कहा कि चित्तौड़गढ़ की जनता का फैसला है कि मुझे चुनाव लड़ना है और मैं चुनाव लड़ूंगा, जनता का समर्थन मेरे साथ है। आक्या ने पूर्व विधायक एवं पूर्व डेरी चेयरमैन बद्रीलाल जाट, भाजपा नेता सुरेश झंवर, अनिल ईनानी सहित कई समर्थकों के साथ नामांकन प्रस्तुत किया। उधर चंद्रभान सिंह के समर्थन में ईनाणी सिटी सेंटर में बड़ी संख्या में एकत्र जन समुदाय के बीच आमसभा के बाद नामांकन रैली शहर के प्रमुख मार्गो से होकर कलेक्ट्रेट पहुंची। जहां उपस्थित जन समुदाय को समर्थन के लिए चंद्रभान सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
चंद्रभान सिंह आक्या ने चित्तौड़गढ़ विधानसभा में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में दी चुनौती # नामांकन रैली में उमड़े हजारों समर्थक # धन्यवाद देते चंद्रभान ने कहा – जनता का संबल ही मेरी ताकत
- Sanjay Khabya
- November 6, 2023
- 6:17 pm
- No Comments
Share this post:
खबरें और भी हैं...
राशमी में सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन
RISHABH JAIN
October 2, 2023
शौर्य यात्रा का डूंगला में होगा स्वागत
RISHABH JAIN
September 21, 2023
बहुजन मुक्ति पार्टी उतारेगी प्रत्याशी
RISHABH JAIN
September 8, 2023
भाजपा का केंद्रीय विधायक प्रवास: बूथ को मजबूत करने के लिए शक्ति केंद्र तक की बैठकें
RISHABH JAIN
August 25, 2023
गंगरार में चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए गौशाला में खिलाई हरी घास
RISHABH JAIN
August 24, 2023