मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार को उदयपुर आ रहे हैं। गहलोत यहां उदयपुर शहर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी गौरव वल्लभ के समर्थन जनसभा को संबोधित करेंगे। गहलोत तय कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार दोपहर को उदयपुर पहुंचेंगे। गहलोत का दोपहर 3.45 बजे सुखाड़िया सर्कल से रोड शो शुरू होगा जो स्टर्नलियोन अपार्टमेंट, पंचवटी चौराहा, भारतीय लोक कला मंडल, सहेली मार्ग तिराहा होते हुए महाराणा भूपाल स्टेडियम पहुंचेंगे।
इसके बाद शाम साढ़े चार बजे गांधी ग्राउंड में कांग्रेस गारंटी संवाद में सभा को संबोधित करेंगे। गहलोत के आयोजन को लेकर शहर कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी और आज एक बैठक भी की। इधर, मुख्यमंत्री गहलोत का उदयपुर ग्रामीण विधानसभा में भी कांग्रेस उम्मीदवार विवेक कटारा के समर्थन में रोड शो का कार्यक्रम बन रहा है। अभी इसका आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं हुआ।