Download App from

Follow us on

भाजपा सरकार होती तो क्या कन्हैयालाल की हत्या होती?’:योगी आदित्यनाथ बोले- जब-जब विपदा आती है कोई इटली चला जाता है तो कोई जयपुर

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि राजस्थान में परिवर्तन होकर रहेगा। उन्होंने कहा कि देश में भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी की जड़ केवल कांग्रेस है। इन सभी का समाधान केवल भाजपा और मोदी है। योगी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद की जड़ धारा 370 को सदैव के लिए समाप्त कर दिया है। योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को इटावा(कोटा), बूंदी और केकड़ी, पुष्कर, किशनगढ़ (अजमेर) में जनसभा को संबोधित किया।

पुष्कर में कहा- कांग्रेस लोगों की आस्था का सम्मान नहीं कर सकती। कांग्रेस के रहते राममंदिर नहीं बन सकता था। आतंकवाद को नेस्तनाबूद भाजपा करेगी। आस्था का सम्मान भाजपा करेगी। उन्होंने कहा- आप याद करिए कि क्या यहां भाजपा की सरकार होती तो कन्हैयालाल की हत्या होती क्या? यूपी से सारे माफिया गायब हो गए। किसी गरीब की संपत्ति को कोई नहीं हड़प सकता। व्यापारी से कोई फिरौती नहीं मांग सकता। यूपी में भाजपा की सरकार में रामराज्य आ गया।

योगी के भाषण की बड़ी बातें…

1. राममंदिर निर्माण को रोकने के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार बताया
यूपी सीएम ने एक बार फिर राममंदिर के निर्माण को रोकने के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आस्था के साथ खिलवाड़ करती है। हम नारा लगाते थे कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे, तो कांग्रेस के लोग हंसते थे, कहते थे कैसे बना देंगे। योगी ने कहा कि हम लोगों ने तब नारा लगाया कि रामलला हम आएंगे, पहले ढांचा हटाएंगे।उसके बाद मंदिर वहीं बनाने का नारा हमने दिया।

2. सोनिया गांधी पर भी निशाना साधा
योगी ने इटावा (कोटा) में जनसभा को संबोधित करते हुए सोनिया गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा जब-जब देश में विपदा आती है तो कोई इटली भाग जाता है तो कोई जयपुर आ जाता है। दरअसल, सोनिया गांधी दिल्ली में खराब हो रही हवा के कारण इन दिनों डॉक्टरों की सलाह पर जयपुर में हैं।

3. सड़क में गड्‌ढा है या गड्‌ढे में सड़क
अजमेर के केकड़ी में जनसभा को संबोधित करते हुए यूपी सीएम ने कहा- जब मैं सड़क मार्ग से केकड़ी आ रहा था तो सड़क पर जगह-जगह गड्‌ढे नजर आ रहे थे। हाल ये था कि कही पर तो ये भी पता नहीं चल रहा था सड़क में गड्‌ढा है या गड्‌ढे में सड़क।

4. केकड़ी में टैक्स भी वसूला जाता है
योगी ने कहा- जब एक भ्रष्ट सरकार काम करती है तो परिवारवाद हावी होना ही है। राजस्थान के केकड़ी विधानसभा क्षेत्र में तो टैक्स भी वसूला जाता है। ऐसे ही माफिया साल 2017 से पहले यूपी में भी थे। ऐसे ही माफियाओं के लिए हम बुलडोजर लेकर आए। उन्होंने कहा- राजस्थान की कांग्रेस सरकार तुष्टिकरण की नीति पर चलकर धर्म स्थलों पर पैसा खर्च करने से बचती है। धार्मिक स्थलों पर पैसा खर्च नहीं हो इसके लिए बंदिशें लगाती है। उन्होंने कहा- सागर टैक्स से मुक्ति मिले। भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था मिले। रोजगार के साधन मिले, इसके लिए राजस्थान में भी डबल इंजन की सरकार बनाने में सहयोग करें।

5. कांग्रेस गरीबों का हक छीन लेती है
कांग्रेस देश के संसाधनों पर पहला अधिकार मुसलमानों का बताती थी। उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस गरीबों का हक छीन लेती है। जबकि मोदी जी ने कहा कि इन संसाधनों पर पहला अधिकार देश के युवा और गरीबों का है। इसलिए मोदी जी ने नारा दिया सबका साथ, सबका विकास। मोदी जी ने 4 करोड़ गरीबों के लिए मकान बनवाए, 12 करोड़ टॉयलेट बनवाए, 10 करोड़ उज्जवला योजना में कनेक्शन दिलवाए, 50 करोड़ लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ दिलवाया। ये सभी कांग्रेस भी कर सकती थी, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। ये सभी मोदी जी ने किया और यही रामराज्य है।

6. गायब हो जाते हैं कांग्रेस के नेता
जब कोई आपदा आती है तो कांग्रेस के नेता गायब हो जाते हैं। पीपल्दा से लेकर दिल्ली तक यही हाल है। कोई इटली जाता है कोई बूंदी तो कोई जयपुर में आकर बैठ जाता है। कौनसा नेता ओलावृष्टि, कोरोना या दूसरी आपदा के समय यहां आया है। केवल ओम बिरला आपदाओं के समय तुरंत कोटा आ जाते हैं। वे विदेश का दौरा छोड़कर भी आपदा के समय यहां आए थे।

7. आप सभी को आमंत्रण देने आया हूं
22 जनवरी को जब रामलला मोदी जी के हाथों विराजमान होंगे तो यहां से भी सभी लोगों को अयोध्या आना है। इसी के लिए मैं यहां आपको आमंत्रण देने आया हूं। रामलला का भव्य मंदिर बन रहा है अब तो सभी को यकीन है ना। कांग्रेस कहती थी ऐसा नहीं हो सकता है।

8. राजस्थान में परिवर्तन होकर रहेगा
कांग्रेस को राजस्थान में सबसे लंबा कार्यकाल शासन करने के लिए मिला, लेकिन यहां काम ही नहीं हो रहा था। वर्तमान गहलोत सरकार पांच साल की अव्यवथाओं और आपसी लड़ाइयों के लिए जानी जाएगी। ये सरकार विकास के बैरियर के तौर पर जानी जाएगी। जबकि पिछली वसुंधरा सरकार लगातार काम कर रही थी। इसलिए राजस्थान में परिवर्तन होकर रहेगा।

9. कांग्रेस समस्या का नाम है
देश में गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार, आतंकवाद, माफियागिरी कांग्रेस की देन है। भारतीय जनता पार्टी देश की समस्या का समाधान है। इन सभी समस्याओं का हल केवल और केवल भाजपा और मोदी जी हैं। मोदी जी और अमित शाह ने आतंकवाद की जड़ धारा 370 को हमेशा के लिए समाप्त कर दिया है। कांग्रेस हमारी आस्थाओं के साथ खिलवाड़ करती थी। कांग्रेस की सरकारें अत्याचार करती थीं। कांग्रेस के लोग कहते थे, कैसे मंदिर बना दोगे।

Darshan-News
Author: Darshan-News

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल