चित्तौड़गढ़। विकास कभी रूकता नही है और प्रदेश सही दिशा में चल रहा है। अर्जुन की तरह विकास के लक्ष्य को निर्धारित करों और अपना हक मांगों। इसलिए परम्परा को पलटों और पुनः राजस्थान में कांग्रेस को बहुमत देकर सरकार बनाने का संकल्प लो। यह बात अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने शहर के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कही।
घणों घणों राम राम सा
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने पहली बार चित्तौड़गढ़ में सभा को संबोधित किया। अपने लगभग आधे घण्टे के संबोधन में प्रियंका गांधी ने मेवाड़ी में अपने संबोधन की शुरुआत “घणी घणी राम राम सा” से कर वीर प्रसूता धरती को नमन करते हुए लगभग आधे घण्टे के अपने संबोधन में भाजपा पर जमकर कटाक्ष किये। अपने संबोधन में मध्यप्रदेश व उत्तर प्रदेश से राजस्थान की तुलना करते हुए कहा कि 1 करोड़ 80 लाख लोगों ने राजस्थान सरकार की दस गारण्टियों का लाभ लिया है। उन्होने महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के संदर्भ में कहा कि ग्राम स्वराज ग्राम सशक्त होने से ही आयेगा और कांग्रेस हमेशा ही गांवों के विकास को ध्यान में रखकर योजना बनाते आ रही है।
हम सब धार्मिक है
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने कहा कि हम सबके दिल में धर्म व आस्था रची बसी है। धर्म हमेशा ही भाईचारा व अच्छी बातें ही सिखाता है। उन्होने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इनको धर्म की बातें चुनाव के समय ही क्यों याद आती है। ये लोग धर्म की बातें सिर्फ स्वार्थ के लिए ही करते है। उन्होने उपस्थित जन समुदाय से अपील की कि आप विकास के मार्ग पर कभी भी भटक नही सकते हो। विकास कभी रूकता नही है और इसलिए कांग्रेस ने भी विकास के लिए कभी कोई प्रयास नही छोडा है।
प्रदेश सही दिशा में अग्रसर है
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रदेश सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। इस धरती पर एवं देश पर हम सभी को गर्व है इसलिए अपने अधिकारों को समझों। मैं आपसे आपकी जागरूकता मांगने आई हूं। जागरूकता का परिचय दो और विकास को बाधित होने से बचाने के लिए राजस्थान में पुनः कांग्रेस की सरकार को स्थापित करने में मदद करे। अपने आप को सशक्त बनाना है तो कांग्रेस सरकार को वोट दो। सरकार को जवाबदेही बनाकर विकास, प्रगति, तरक्की व अपना हक मांगो। उन्होने जनता से परम्परा को बदलते हुए पुनः राजस्थान में कांग्रेस सरकार स्थापित करने की अपील की।
दूरबीन से सीएम चेहरा ढूंढ रहे है
एआईसीसी की महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी के दूरबीन वाले फोटो पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे दूरबीन से राजस्थान में सीएम का चेहरा तलाश रहे है। उन्होने चुटकी लेते हुए कहा कि वो पीएम के चेहरे पर राजस्थान में वोट तो ऐसे मांग रहे है जैसे वे प्रधानमंत्री पद छोडकर राजस्थान के सीएम बनेंगे। डायरी का जिक्र करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा वाले नीली पीली डायरी को नही ढूंढ रहे है बल्कि उसके बहाने मुख्यमंत्री के चेहरे को तलाश रहे है।
राजस्थान की योजनाए देशभर मे चर्चित : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पिछले 5 साल में किए गए सरकार के विकास कार्यों का लेखा-जोखा रखते हुए कहा कि लोकतंत्र के उत्सव में कैम्पने के लिए प्रियंका गांधी चौथी बार राजस्थान आई है। उन्होने उदयपुर संभाग में कराये गये विकास कार्यो का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने पांच साल में मूलभूत सुविधाओं पर ही ध्यान केन्द्रित किया। गहलोत ने उपस्थित जनसमुदाय से अपील की कि शिकायत को दरकिनार करके स्थानीय प्रत्याशी को जिताओं क्योंकि सरकार तभी बनेगी जब स्थानीय प्रत्याशी को जीता कर भेजोंगे। विगत पांच साल में सरकार ने काम में कोई कमी नही रखी है और यहां की योजनाओं को लेकर देशभर में राजस्थान सरकार की चर्चा हो रही है।
दादी को माल्यार्पण भी नही किया
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने इंदिरा गांधी स्टेडियम में सभा स्थल से कुछ मीटर दूर ही स्थित अपनी दादी श्रीमती इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण तक नही किया। पुलिस लाईन स्थित हैलीपेड से सीधे सभा स्थल पर पहुंचे तथा सभा की समाप्ति के बाद सीधे हैलीपेड के लिए रवाना हो गये।
पहली बार आई प्रियंका गांधी
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को पहली बार चित्तौड़गढ़ आई। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू 1955 में, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी 1979, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी 1988 में तथा कांग्रेस की तत्कालीन राश्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी 1998 चित्तौड़गढ़ में सभा को संबोधित कर चुके है। गत चुनाव में राहुल गांधी भी चित्तौड़गढ़ में सभा को संबोधित कर चुके है।
सत्ता का परिवर्तन करो
चित्तौड़गढ़ की प्रभारी जाहिदा खान ने अपने संबोधन में उत्तर प्रदेश के हालातों की चर्चा की। इस चर्चा के दौरान वह भूल गई कि वह राजस्थान में चुनावी सभा को संबोधित कर रही है और वर्तमान में राजस्थान में कांग्रेस की सरकार ही है। जाहिदा ने अपने संबोधन में उपस्थित जन समुदाय से कहा कि क्या आप राज्य में सत्ता परिवर्तन का वादा करते हो?
बीच सभा में रवाना होने लगी जनता
आम सभा के लिए ग्रामीण क्षेत्रों से दोपहर 12 बजें ही लोगों को सभा स्थल पर लाया गया था। प्रियंका गांधी करीब पौने चार बजें सभा स्थल पर पहुंचे। निवर्तमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के लगभग 15 मिनिट के संक्षिप्त संबोधन के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी ने अपना संबोधन षुरू किया। प्रियंका गांधी का संबोधन अभी आधा भी नही हुआ था कि सभा स्थल से महिलाओं का जाना शुरू हो गया। इस पर वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने सभा समाप्ति तक मान मनुहार करके उन्हे रोके रखा।