Download App from

Follow us on

दुल्हा बनकर शादी रचाने पहुंचे जगदीश भगवान ——- रिर्पोटर रवि श्रीमाली

डूंगला उपखंड क्षेत्र के गरावला गांव से जगदीश भगवान दूल्हे की तरह सज धज कर सैकड़ों की संख्या में बारातियों के साथ दूल्हा बनकर पिराना गांव पहुंचे। बारात पिराना गांव में परसराम जोशी के घर पहुंची जहां जगदीश भगवान व सभी बारातियों का भव्य स्वागत किया गया। यहां आयोजित तुलसी विवाह उत्सव के साक्षी बने हजारों लोग ढोल नगाड़ों पर झूमते नजर आए। क्षेत्र के गरावला गांव से जगदीश भगवान की बारात डूंगला होते हुए पिराना पहुंची जहां डूंगला में अलग-अलग जगहों पर पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। बारात का जनता आइसक्रीम पर उदय लाल मेनारिया, देवी लाल मेनारिया के सानिध्य में स्वागत हुआ वहीं प्रेम नगर में ही भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ तातैड़ के नेतृत्व में स्वागत किया गया, वही जब बारात मुख्य बस स्टैंड पहुंची तो यहां भारतीय जनता पार्टी चित्तौड़गढ़ जिला अध्यक्ष गौतम दक, पूर्व प्रधान मुकेश खटीक, पूर्व सरपंच अशोक गौड़ सहित कई जनप्रतिनिधियों ने पुष्प वर्षा व जयकारों के साथ जगदीश भगवान एवं सभी बारातियों का स्वागत किया। पिराना पहुंचने पर सरपंच खुशबू शर्मा व सरपंच प्रतिनिधि पूरण मल शर्मा पूर्व सरपंच अंबालाल पाटीदार सहित कई जनप्रतिनिधियों ने ढोल नगाड़ों के साथ पुष्प वर्षा करते हुए इस बारात का स्वागत किया। इस बारात में 30 कारो व ट्रैक्टरों का काफिला था। बारात मैं सभी केसरिया साफा बांधे हुए थे वहीं महिलाएं केसरिया साड़ियां पहनकर नाचते गाते हुए चल रही थी।

Darshan-News
Author: Darshan-News

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल