राजस्थान में आज खुले रहेंगे उप पंजीयक कार्यालय, होगा रजिस्ट्री का कार्य

DUNGLA। PARVEEN MEHTA ! राजस्व लक्ष्य को पूरा करने के लिए पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। विभाग के आदेशानुसार, जिले सहित प्रदेशभर के सभी उप पंजीयक कार्यालय आज, 28 नवंबर को सामान्य कार्यदिवस की तरह खुले रहेंगे।
महानिरीक्षक (पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग, राजस्थान, अजमेर) शरद मेहरा द्वारा जारी आदेश के तहत आज दस्तावेज पंजीयन सहित सभी राजकीय कार्य नियमित रूप से संपादित किए जाएंगे। इस व्यवस्था से आमजन को जमीन की रजिस्ट्री और अन्य विभागीय कार्य कराने में बड़ी सुविधा मिलेगी।
कार्यालय बंद होने पर यहां करें संपर्क
विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि यदि आदेश के बावजूद आज कोई उप पंजीयक कार्यालय बंद पाया जाता है या कार्य में बाधा आती है, तो आमजन सीधे उच्च अधिकारियों से संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग (अजमेर) के कार्यालय के फोन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है:
- शरद मेहरा (महानिरीक्षक, अजमेर): 0145-2971201
- निजी सहायक (PA to IG): 0145-2971201, 2971202
- अतिरिक्त महानिरीक्षक (प्रशासन, अजमेर): 0145-2971203
- अतिरिक्त महानिरीक्षक (सतर्कता, अजमेर): 0145-2971204
- अतिरिक्त महानिरीक्षक (प्रशासन, जयपुर): 0141-2740503

