पंचायत चुनाव परिणाम 2026: डूंगला पंचायत समिति की 29 ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित सरपंचों की सूची जारी

डूंगला (चित्तौड़गढ़)। पंचायती राज चुनाव 2026 के तहत डूंगला पंचायत समिति क्षेत्र की 29 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। परिणामों की घोषणा के साथ ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में भारी उत्साह देखा गया और जगह-जगह जश्न मनाया गया।
डूंगला पंचायत समिति की ग्राम पंचायतवार नवनिर्वाचित सरपंचों की सूची निम्नानुसार है:
- आलाद: कालुराम अहीर
- अरणेड़: बाबरी जणवा
- बिलोदा: मंजू / गोपाल भट्ट
- बड़वाई: लक्ष्मी बाई
- बिलोट: रीना कुंवर / देवेन्द्र सिंह
- भाणपा: लालाराम मीणा
- भा. नागोरियान: गुड्डी देवी
- भा. गुजरान: किशनलाल अहीर
- चिकारड़ा: विनिता / शौकीन कोठारी
- डूंगला: नरेंद्र मेहता
- देलवास: रामेश्वरलाल मीणा
- फलोदड़ा: राजकुमारी / फतह लाल सालवी
- ईडरा: नरेश चन्द्र पाटीदार
- करसाना: नक्षत्र मल सालवी
- किशनकरेरी: रामेश्वरलाल गुर्जर
- लोठियाना: सुशीला / मनोहर जाट
- मंगलवाड़: अनिता / विजय सिंह ओस्तवाल
- मोरवन: राजु बंजारा
- नाड़ाखेड़ा: शंकरलाल पाटीदार
- नंगावली: कमला बाई पाटीदार
- नेगड़िया: दुर्गा / भैरूलाल गुर्जर
- नोगांवा: पुष्पा जाट / रतनलाल
- पालोद: सुखलाल डांगी
- पीराना: खेमराज अहीर
- रावरपुरा: ऋषिका खटीक
- संगेसरा: देवीलाल जाट
- सेमलिया: कमलेश दास वैष्णव
- सेठवाना: गुड्डी बाई / रूपलाल मेघवाल
- तिररड़ा: चंचल / कालुलाल भील
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद प्रशासन द्वारा सभी नवनिर्वाचित सरपंचों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाने व प्रमाण पत्र सौंपने की प्रक्रिया पूरी की गई। ग्रामीणों ने अपने नए जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र के विकास की उम्मीद जताई है।
