ग्राम पंचायत फलोदड़ा में सरपंच पद की मतगणना में कांटे की टक्कर, राजकुमारी सालवी 15 वोटों से आगे

डूंगला / चित्तौड़गढ़ (दर्शन न्यूज): ग्राम पंचायत फलोदड़ा के सरपंच पद के चुनाव की मतगणना में बेहद रोमांचक और कांटे का मुकाबला देखने को मिल रहा है। ताजा रुझानों के अनुसार, सरपंच पद की प्रत्याशी राजकुमारी सालवी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 15 वोटों के मामूली अंतर से आगे चल रही हैं।
वेबसाइट: darshan-news.com | संपर्क: 7568637392
वोटों का अंतर बेहद कम होने के कारण मतगणना केंद्र पर हर एक मत की गिनती के साथ समर्थकों की धड़कनें तेज हो रही हैं। सभी की निगाहें अब अगले राउंड और अंतिम परिणाम की घोषणा पर टिकी हुई हैं।
ग्राम पंचायत फलोदड़ा सहित क्षेत्र के सभी सरपंच और वार्ड पंच चुनावों के सबसे तेज़ और सटीक नतीजों के लिए बने रहिए दर्शन न्यूज के साथ—सबसे आगे, सबसे पहले।
वेबसाइट: darshan-news.com | संपर्क: 7568637392
