बड़ी खबर: ग्राम पंचायत पीराना में सरपंच पद पर खेमराज अहीर ने दर्ज की शानदार जीत

बड़ी खबर: ग्राम पंचायत पीराना में सरपंच पद पर खेमराज अहीर ने दर्ज की शानदार जीत
डूंगला / चित्तौड़गढ़ (दर्शन न्यूज): ग्राम पंचायत पीराना के सरपंच पद के चुनाव का अंतिम परिणाम घोषित हो गया है। कड़े और रोमांचक मुकाबले के बाद खेमराज अहीर ने शानदार जीत दर्ज करते हुए सरपंच पद पर कब्जा जमा लिया है।
नतीजों की घोषणा होते ही मतगणना केंद्र के बाहर समर्थकों और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने गुलाल उड़ाकर, ढोल-नगाड़ों के साथ और मिठाइयां बांटकर नवनिर्वाचित सरपंच को बधाई दी।
ग्राम पंचायत पीराना सहित क्षेत्र के सभी सरपंच और वार्ड पंच चुनावों के सबसे तेज़ और सटीक नतीजों के लिए बने रहिए दर्शन न्यूज के साथ—सबसे आगे, सबसे पहले।
