ग्राम पंचायत डेलवास में सरपंच पद की मतगणना जारी, रामेश्वरलाल मीणा 137 वोटों से आगे

डूंगला / चित्तौड़गढ़ (दर्शन न्यूज): ग्राम पंचायत डेलवास के सरपंच पद के चुनाव की मतगणना में बेहद रोमांचक रुझान सामने आ रहे हैं। ताजा जानकारी के अनुसार, सरपंच पद के प्रत्याशी रामेश्वरलाल मीणा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शंभूलाल मीणा पर 137 वोटों की मजबूत बढ़त बना ली है।
मतगणना केंद्र के बाहर दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों की भारी भीड़ जुटी हुई है और हर राउंड के साथ धड़कनें तेज हो रही हैं। सभी की निगाहें अंतिम परिणाम की घोषणा पर टिकी हुई हैं।
ग्राम पंचायत डेलवास सहित क्षेत्र के सभी सरपंच और वार्ड पंच चुनावों के सबसे तेज़ और सटीक नतीजों के लिए बने रहिए दर्शन न्यूज के साथ—सबसे आगे, सबसे पहले।
