बड़ी खबर: कौन बनेगा डूंगला का उपसरपंच? दावेदारों की दौड़ में गजेन्द्र तातेड़ का नाम सबसे आगे

डूंगला / चित्तौड़गढ़ (दर्शन न्यूज):
ग्राम पंचायत डूंगला में सरपंच पद के चुनाव परिणामों के बाद अब सबकी निगाहें उपसरपंच के चुनाव पर टिक गई हैं। कस्बे के राजनीतिक गलियारों और आमजन के बीच इस बात को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है कि आखिर डूंगला ग्राम पंचायत की कमान में सरपंच का साथ देने वाला अगला उपसरपंच कौन होगा।
स्थानीय लोगों और राजनीतिक जानकारों से मिल रही जानकारी के अनुसार, उपसरपंच पद के प्रमुख दावेदार के रूप में गजेन्द्र तातेड़ का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। क्षेत्र में उनकी सक्रियता और वार्ड पंचों के बीच मजबूत पकड़ को देखते हुए उन्हें इस पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
हालाँकि, उपसरपंच पद की अंतिम तस्वीर नवनिर्वाचित वार्ड पंचों के समर्थन और आगामी चुनावी प्रक्रिया के बाद ही पूरी तरह साफ हो पाएगी। फिलहाल कस्बे के चौराहों और सोशल मीडिया पर गजेन्द्र तातेड़ की दावेदारी को लेकर समर्थकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों की जानकारी के अनुसार उपसरपंच पद के प्रबल दावेदार के रूप में गजेन्द्र तातेड़ का नाम सामने आ रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇
🌐 https://darshan-news.com
हर खबर सबसे पहले पढ़ने के लिए आज ही दर्शन न्यूज ऐप डाउनलोड करें। लिंक या विज्ञापन चाहने हेतु 7568637392 पर संपर्क करें।
