Friday, 30 October 2026
Darshan News logo Darshan News सिर्फ सच
Home राजस्थान देश राजनीति खेल मनोरंजन व्यापार Contact
Breaking
पंचायतीराज चुनाव: संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण, चुनाव सुरक्षा की तैयारियां तेज आइये संकल्प लें कि सभी चुनावों में निर्भीक होकर, किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे निर्भिक होकर करें मतदान : उपखण्ड़ अधिकारी डूंगला राहुल जी की दुकान डूंगला मो 7568637392 सांवलिया लोन वाले डूंगला दर्शन न्यूज डूंगला दर्शन न्यूज डूंगला दर्शन न्यूज डूंगला दर्शन न्यूज डूंगला दर्शन न्यूज डूंगला दर्शन न्यूज डूंगला दर्शन न्यूज डूंगला राजस्थान: सहकारिता मंत्री गौतम दक ने खोले भाजपा चुनाव कार्यालय 4 छक्के, 4 चौके... तूफानी पारी खेलकर भी वैभव सूर्यवंशी न‍िराश, आउट होते ही 'बेबी बॉस' हो गए मायूस डूंगला क्षेत्र में बारिश के बाद सड़कों की हालत खराब, ग्रामीण परेशान टीकाकरण अभियान में तेज़ी, लोगों से समय पर टीका लगवाने की अपील
चित्तौड़गढ़

आइये संकल्प लें कि सभी चुनावों में निर्भीक होकर, किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे निर्भिक होकर करें मतदान : उपखण्ड़ अधिकारी डूंगला

✍ Administrator 📅 29 October 2026, 9:35 PM 👁 50 views
आइये संकल्प लें कि सभी चुनावों में निर्भीक होकर, किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे निर्भिक होकर करें मतदान : उपखण्ड़ अधिकारी डूंगला
" हम, भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते है कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगें |"

डूंगला। Rahul Kumar Vaya जिला कलक्टर मंजू चौधरी, जिला स्वीप प्रभारी विनय पाठक एवं उपखंड अधिकारी ईश्वरलाल खटीक के निर्देशन में गुरुवार को ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम कस्बे के स्वतंत्रता सेनानी नंद कुमार त्रिवेदी राजकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल में आयोजित किया गया।प्रारंभ में उपखंड अधिकारी ईश्वरलाल खटीक ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर उपखंड अधिकारी ने बिना किसी लोभ लालच, बिना किसी जाति, धर्म, लिंग के भेदभाव के निर्भीक होकर मतदान का आह्वान किया तथा दिव्यांग मतदाताओं के शत प्रतिशत मतदान के लिए की गई विशेष व्यवस्थाओं पर जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक स्वीप टीम के पारस कुमार टेलर ने किया तथा गीत मारा हाथा में वोटर कार्ड रे के माध्यम से विद्यार्थियों को मतदान के लिए प्रेरित किया। स्वीप जिला सहायक प्रभारी कमलेश सहलोत ने मतदान के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी। इस दौरान अधिकारियों द्वारा नव मतदाताओं का ऊपरना पहना कर सम्मान किया गया। उपस्थित विद्यार्थियों ने इस अवसर पर शत प्रतिशत मतदान कराने का संकल्प लिया। साथ ही उपखंड अधिकारी द्वारा मतदान की शपथ दिलाई गई। इसके बाद एक मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई जिसे उपखंड अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विकास अधिकारी दुर्गा प्रसाद कुमावत ने समस्त विद्यार्थियों को अपने अभिभावकों को मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। इस दौरान मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र मेनारिया, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार धाकड़, सहायक विकास अधिकारी संजय वैष्णव, नरेश डाबरिया, प्रधानाचार्य पूजा जैन सहित अन्य कर्मचारी एवं ग्रामीण मौजूद थे।

Read More

राजस्थान: सहकारिता मंत्री गौतम दक ने खोले भाजपा चुनाव कार्यालय

राजस्थान: सहकारिता मंत्री गौतम दक ने खोले भाजपा चुनाव कार्यालय

प्रतापगढ़ जिले के ग्राम खेड़ा नाहर सिंह माता एवं खिजनखेड़ा में जिला परिषद के वार्ड 23 से भाजपा प्रत्याशी कल्पना मीणा तथा…

🕒 13 hours ago✍ Administrator