Sunday, 15 November 2026
Darshan News logo Darshan News सिर्फ सच
Home राजस्थान देश राजनीति खेल मनोरंजन व्यापार Contact
Breaking
प्रशिक्षण स्थल से मतदान दल को बिना सूचना नदारद हुए सहायक मतदान अधिकारी निलंबित, 18 अन्य कार्मिकों को नोटिस जवाहर सर्किल पर मॉर्निंग वॉक के पुराने साथियों से मिले सीएम भजनलाल शर्मा, चाय-जूस के साथ साझा की पुरानी यादें गहलोत बोले- भाजपा सरकार केवल आंकड़ों की पाइपलाइन बिछा रही:44 लाख ग्रामीण परिवार नल कनेक्शन के इंतजार में,इसी रफ्तार से चले तो 30 साल लगेंगे राजस्थान में पंचायत चुनाव के चौथे चरण का मतदान जारी, शुरुआती तीन घंटे में 15.81 प्रतिशत मतदान सरपंच चुनाव में प्रत्याशियों का खेल बिगाड़ेगा नया नियम! नहीं मिल पाएगा मनपसंद चुनाव चिन्ह, जानें वजह भाजपा चुनाव कार्यालय उद्वघाटन के दौरान डूंगला सरपंच पद के दावेदार ने भाईसाहब के समक्ष किया शक्तिपदर्शन ! भाईसाहब ने क्या कहां विडियों पुरा ---------------------- शाही अंदाज छोड़ स्कूटी पर उतरे नेताजी, पत्नी की जीत के लिए मांगे वोट कैबिनेट मंत्री गौतम दक ने फीता काटकर किया भाजपा कार्यालय का शुभारंभ, कार्यकर्ताओं में भरा जोश जीत के संकल्प के साथ खुला भाजपा का चुनावी दफ्तर
Advertisement ra
व्यापार

जवाहर सर्किल पर मॉर्निंग वॉक के पुराने साथियों से मिले सीएम भजनलाल शर्मा, चाय-जूस के साथ साझा की पुरानी यादें

✍ Administrator 📅 14 November 2026, 3:48 PM 👁 4 views
जवाहर सर्किल पर मॉर्निंग वॉक के पुराने साथियों से मिले सीएम भजनलाल शर्मा, चाय-जूस के साथ साझा की पुरानी यादें
इस संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' के संकल्प को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। पहले निकाय चुनाव संपन्न कराए गए और अब पंचायत चुनाव कराए जा रहे हैं।

जयपुर । राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने शनिवार सुबह जवाहर सर्किल पर अपने मॉर्निंग वॉक के पुराने साथियों से मुलाकात की। दीपावली के बाद पुराने मित्रों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री ने उनके साथ चाय और जूस पीते हुए पुरानी यादें ताजा कीं और सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि जवाहर सर्किल से उनका पुराना जुड़ाव रहा है। पहले वे नियमित रूप से यहां मॉर्निंग वॉक के लिए आया करते थे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पत्रकारों से बात करते हुए प्रदेशवासियों से सार्वजनिक स्थानों पर साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि जन उपयोग के स्थानों पर गंदगी और अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता मिशन को आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है। यदि कहीं आसपास गंदगी दिखाई देती है तो प्रशासन को इसकी सूचना देकर सफाई करवाने में सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास होना चाहिए कि राजस्थान ऐसा प्रदेश बने, जहां किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। राजस्थान में पंचायत राज चुनाव के चौथे और अंतिम चरण का मतदान जारी है। प्रदेश के 25 जिलों में जिला परिषद और पंचायत समितियों के लिए मतदान हो रहा है। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' के संकल्प को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। पहले निकाय चुनाव संपन्न कराए गए और अब पंचायत चुनाव कराए जा रहे हैं।


मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा कि 15 दिसंबर को राजस्थान सरकार के तीन वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। इस अवसर पर सरकार अपने तीन साल का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखेगी। साथ ही आने वाले समय में प्रदेश के विकास के लिए तैयार किए गए विजन की जानकारी भी साझा करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने संकल्प पत्र में किए गए वादों को धरातल पर उतारने का काम किया है।


उन्होंने कहा कि किसान, मजदूर, पशुपालक, माताएं-बहनें और युवा सरकार की प्राथमिकता में हैं। युवाओं को रोजगार के लगातार अवसर उपलब्ध कराने के लिए सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अब तक 410 से अधिक भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जा चुकी हैं और इनमें एक भी पेपर लीक नहीं हुआ है।


उन्होंने कहा कि राजस्थान के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत उन्हें आगे बढ़ने के लिए उचित अवसर और मंच उपलब्ध कराने की है। गांवों से निकलकर आने वाली प्रतिभाओं को भी प्रोत्साहित किया जाना चाहिए, ताकि वे अपनी योग्यता के दम पर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकें।

Read More

Advertisement NEWS