Sunday, 15 November 2026
Darshan News logo Darshan News सिर्फ सच
Home राजस्थान देश राजनीति खेल मनोरंजन व्यापार Contact
Breaking
प्रशिक्षण स्थल से मतदान दल को बिना सूचना नदारद हुए सहायक मतदान अधिकारी निलंबित, 18 अन्य कार्मिकों को नोटिस जवाहर सर्किल पर मॉर्निंग वॉक के पुराने साथियों से मिले सीएम भजनलाल शर्मा, चाय-जूस के साथ साझा की पुरानी यादें गहलोत बोले- भाजपा सरकार केवल आंकड़ों की पाइपलाइन बिछा रही:44 लाख ग्रामीण परिवार नल कनेक्शन के इंतजार में,इसी रफ्तार से चले तो 30 साल लगेंगे राजस्थान में पंचायत चुनाव के चौथे चरण का मतदान जारी, शुरुआती तीन घंटे में 15.81 प्रतिशत मतदान सरपंच चुनाव में प्रत्याशियों का खेल बिगाड़ेगा नया नियम! नहीं मिल पाएगा मनपसंद चुनाव चिन्ह, जानें वजह भाजपा चुनाव कार्यालय उद्वघाटन के दौरान डूंगला सरपंच पद के दावेदार ने भाईसाहब के समक्ष किया शक्तिपदर्शन ! भाईसाहब ने क्या कहां विडियों पुरा ---------------------- शाही अंदाज छोड़ स्कूटी पर उतरे नेताजी, पत्नी की जीत के लिए मांगे वोट कैबिनेट मंत्री गौतम दक ने फीता काटकर किया भाजपा कार्यालय का शुभारंभ, कार्यकर्ताओं में भरा जोश जीत के संकल्प के साथ खुला भाजपा का चुनावी दफ्तर
Advertisement ra
मनोरंजन

प्रशिक्षण स्थल से मतदान दल को बिना सूचना नदारद हुए सहायक मतदान अधिकारी निलंबित, 18 अन्य कार्मिकों को नोटिस

✍ Administrator 📅 14 November 2026, 3:51 PM 👁 6 views
प्रशिक्षण स्थल से मतदान दल को बिना सूचना नदारद हुए सहायक मतदान अधिकारी निलंबित, 18 अन्य कार्मिकों को नोटिस
प्रशिक्षण स्थल से मतदान दल को बिना सूचना नदारद हुए सहायक मतदान अधिकारी निलंबित, 18 अन्य कार्मिकों को नोटिस
प्रशिक्षण स्थल से मतदान दल को बिना सूचना नदारद हुए सहायक मतदान अधिकारी निलंबित, 18 अन्य कार्मिकों को नोटिस

पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के अंतर्गत जिले की चार पंचायत समितियों (जमवारामगढ़, आंधी, बस्सी एवं तूंगा) में निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न करवाने के लिए शुक्रवार को प्रशिक्षण स्थल श्री भवानी निकेतन के फार्मेसी कॉलेज परिसर से संबंधित पंचायत मुख्यालयों पर स्थित मतदान केंद्रों के लिए मतदान दल रवाना किए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) जयपुर संदेश नायक ने बताया कि पंचायत समिति आंधी के मतदान दल में सहायक मतदान अधिकारी-प्रथम के पद पर नियुक्त एक कार्मिक हस्ताक्षर करने के बाद मतदान दल के टेंट से बिना किसी सूचना के फोन बंद कर नदारद हो गया। टेंट में नियुक्त अधिकारियों द्वारा माइक पर बार-बार आवाज लगाने के बावजूद उक्त कार्मिक उपस्थित नहीं हुआ। इस पर संबंधित कार्मिक को राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1958 के नियम 13 के तहत निलंबित करते हुए उनका मुख्यालय कार्यालय संभागीय संस्कृत शिक्षा अधिकारी, जयपुर संभाग, जयपुर निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही अनुपस्थित 18 अन्य कार्मिकों को लोकप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 एवं राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1958 के नियम 17 के तहत नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन जैसे राजकीय महत्व के कार्य में लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों की सूची तैयार की जा रही है। ऐसे कार्मिकों के विरुद्ध शीघ्र ही अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने की स्थिति में लोकप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 134 (1क) के तहत कार्रवाई करते हुए मुकदमा भी दर्ज करवाया जा सकता है।

Read More

Advertisement aa