Sarpanch Elections की वोटिंग में खू*नी संघर्ष पूर्व सरपंच की मौ*त, 2 घायल...!
Sarpanch Elections की वोटिंग में खू*नी संघर्ष पूर्व सरपंच की मौ*त, 2 घायल...!
राजस्थान के झुंझुनूं जिले के खेतड़ी से पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा की बड़ी खबर सामने आई है। विजयनगर ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए मतदान के दौरान खू*नी संघर्ष हो गया, जिसमें पूर्व सरपंच लक्ष्मीनारायण सैनी की मौ*त हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, लक्ष्मीनारायण सैनी की बहू सुमन सैनी इस बार सरपंच पद का चुनाव लड़ रही हैं। नई पंचायत के गठन के बाद विजयनगर में पहली बार मतदान हो रहा था। इसी दौरान विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लिया है। आखिर मतदान के दौरान ऐसा क्या हुआ कि मामला खूनी संघर्ष तक पहुंच गया?
