Download App from

Follow us on

नागेश्वर पारसनाथ गौशाला बांसड़ा के चुनाव संपन्न, दुसरी बार जारोली निर्विरोध अध्यक्ष मनोनीत

कानोड़। ( भरत जारोली) निकटवर्ती नागेश्वर ज्ञान विकास संस्थान द्वारा संचालित श्री नागेश्वर पार्श्वनाथ गौशाला के संपन्न हुए चुनाव में भरत जारोली कानोड को दुसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष मनोनीत किया गया।


संस्थापक सचिव संचालक श्याम चौबीसा ने बताया कि गौशाला प्रांगण में कार्यकारिणी के संपन्न हुए चुनाव में मुख्य संरक्षक कृष्ण किंकर महाराज, मानमल मेहता, रामेश्वर लाल व्यास ,महेश कुमार उपाध्याय मुख्य प्रबंधक, मनोहर लाल उपाध्याय, मुख्य समन्वयक रत्नांग भाई शाह बडौदा, अध्यक्ष भरत कुमार जारौली, कार्यकारी अध्यक्ष प्रेम शंकर रामावत, उपाध्यक्ष पारसमल मारू, कमल कुमार खुरदिया सी ए, देवराम व्यास ,हीरालाल व्यास, मदनलाल चौबीसा, संगठन महामंत्री रमेश चंद्र पगारिया ,प्रकाश चंद्र चौबीसा, गोपाल कृष्ण चौबीसा, मुकेश कुमार कोठारी, महावीर कुमार नागोरी, जगदीश चंद्र मेनारिया, महामंत्री रमेश चंद्र सांगावत ,सह मंत्री भगवान लाल शर्मा, राजेश कुमार गर्ग, कोषाध्यक्ष विमल प्रसाद लिखमावत ,मार्गदर्शक सदस्य गिरधारी लाल पालीवाल, मोहनलाल डांगी ,नारायण लाल दियावत योगेंद्र भादावत, ओंकार लाल ठाकरोत, देवीलाल जाट, भीमराज मेनारिया, सुनील कुमार कुकड़ा, हरिशंकर चौबीसा, दिनेश कुमार सोनी ,मांगीलाल साहू, त्रिभुवन मेनारिया ,मनीष आमेटा ,गोपी लाल व्यास ,जानकी लाल चौबीसा, विनोद कुमार पितलिया, राजेश कुमार मेनारिया, अशोक सिंह चौहान,नलपत सिंह सोलंकी, राधेश्याम शर्मा, खुमान डांगी, प्रेम शंकर पुष्करणा, गोविंद सिंह सारंगदेवोत आदि को चुनाव कर मनोनीत किया गया।

बैठक में संचालक ने आय व्यय का विवरण प्रस्तुत करते हुए आगे की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। बैठक में निर्णय लिया गया की गौशाला में वार्षिक प्रोग्राम होना चाहिए इसके लिए कथा और धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो। अध्यक्ष भरत कुमार जारोलीने आभार अभिव्यक्ति के साथ ही सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। बैठक में उपस्थित सभी गौ भक्तो ने संकल्प लिया कि गौ माता के हित के लिए सभी को साथ रहकर सेवा में सहभागी बनना है।

RISHABH JAIN
Author: RISHABH JAIN

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल