Download App from

Follow us on

गंगरार में चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए गौशाला में खिलाई हरी घास

गंगरार। दुनिया भर की निगाहें भारत के चंद्रयान 3 मिशन पर टिकी हुई हैं. चंद्रयान-3 आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने के लिए तैयार है. ऐसे में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए देशभर में प्रार्थनाओं और दुआएं का दौरा जारी रही है. इसी क्रम में गंगरार में गौ सहयोग सेवा समिति द्वारा गौ माता को 451 किलो हरी घास खिलाकर ,सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थना की ।

इस दौरान समिति के सदस्यों ने कहा की उन्होंने चंद्रयान 3 की सफलता के लिए गौ माता एवम् परमात्मा से प्रार्थना की है और इससे हमारे देश का नाम दुनियाभर में रोशन होगा. इसरो एवम् समस्त देशवासियों को अग्रिम शुभकामनाएं दीं।इस दौरान गौशाला अध्यक्ष प्रेमशंकर जोशी,मंत्री अशोक कोचिटा,गौ सहयोग सेवा समिति एवम् गौ रक्षा कमांडो फोर्स के सदस्य उपस्थित रहे।

RISHABH JAIN
Author: RISHABH JAIN

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल