![Voice Reader](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
डूंगला। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की ओर से शुक्रवार को डूंगला प्रखंड की शौर्य यात्रा निकाली जाएगी जिसका कस्बे में भव्य स्वागत किया जाएगा।
विहिप के पूर्व विभाग मंत्री राकेश कोठारी ने बताया कि शौर्य यात्रा प्रातः 10 बजे एलवा माताजी से रवाना होगी जिसका 10:30 बजे डूंगला बस स्टैंड पर भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद यह शौर्य यात्रा भूत बंगला, सदर बाजार, प्रेम नगर होते हुए मंगलवाड़ की ओर प्रस्थान करेगी। शौर्य यात्रा में अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी।
![RISHABH JAIN](https://secure.gravatar.com/avatar/43bcfdc1a1596e35fd93375e59269415?s=96&r=g&d=https://darshan-news.com/wp-content/plugins/userswp/assets/images/no_profile.png)