![Voice Reader](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
राशमी। राजस्थान सरकार के शांति एवं अंहिसा विभाग के निर्देशानुसार, आज अंतराष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर, शांति एवं अहिंसा विभाग के राशमी उपखंड द्वारा सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन पंचायत समिति राशमी के सभागार मे किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में संयोजक, सह संयोजक व विकास अधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमन्त्री लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनकी जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला एवम् सभी लोगो ने महात्मा गांधी व शास्त्री के आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यकम में हिंदू,जैन ,मुस्लिम,सिक्ख-सिंधी,ईसाई समाज की एक साथ झलक देखी गई!
कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि शांति एवं अहिंसा विभाग राशमी ब्लॉक के संयोजक गोवर्धन सिंह गिलूण्डिया,विशिष्ठ अतिथि सह संयोजक लोकेश कुमार आर्य, अध्यक्ष विकास अधिकारी माँगी लाल , पंचायत समिति सदस्य भेरू लाल खटीक,राशमी मण्डल अध्यक्ष सीताराम अहीर,शांति अहिंसा प्रकोष्ठ के उपखण्ड स्तरीय सदस्य छित्तरमल पुरोहित, भैया खाँ, बालू लाल शर्मा,भँवर लाल जोशी, भेरू लाल जीनगर, कांग्रेसी कार्यकर्ता हरिशंकर सेन, शौक़त खाँ मेवाती, सलमान ख़ान मेवाती ,इनायत अली, पंचायत समिति के कई कर्मचारी व स्थानीय विद्यालय के अध्यापक- छात्र छात्राओं एवम् अलख वेद गुरुकुल के छात्रों व चिकित्सा विभाग के शैलेंद्र सिंधी ने भाग लिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगो ने एक स्वर से हर जगह स्वच्छता बनाये रखने व इसके लिए दूसरो को भी प्रेरित करने शपथ ली।
![RISHABH JAIN](https://secure.gravatar.com/avatar/43bcfdc1a1596e35fd93375e59269415?s=96&r=g&d=https://darshan-news.com/wp-content/plugins/userswp/assets/images/no_profile.png)