चित्तौड़गढ़ लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी और प्रदेशाध्यक्ष सीपी की जीत हुई है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी उदयलाल आंजना को 3 लाख 89 हजार 877 वोटों से हराया। इस चुनाव में सीपी जोशी को कुल 8 लाख 88 हजार 202 वोट मिले। वहीं उदयलाल आंजना को 4 लाख 98 हजार 325 वोट हासिल हुए। इस जीत के साथ ही जोशी ने जीत की हैट्रिक लगाई। जोशी 2014 के चुनाव में 3 लाख 16 हजार 857 वोटों से जीते थे। हालांकि 2019 की जीत के आंकड़े का रिकॉर्ड वो नहीं तोड़ पाए।
मावली में हुई सबसे कम राउंड की काउंटिंग
लोकसभा क्षेत्र चित्तौड़गढ़ की 8 विधानसभाओं के लिए 169 राउंड में काउंटिंग हुई। बेगूं में सबसे ज्यादा 23 राउंड हुए। कपासन, निंबाहेड़ा और बड़ीसादड़ी में 22-22, वल्लभनगर में 21, चित्तौड़गढ़ और प्रतापगढ़ में 20-20 और सबसे कम मावली में 19 राउंड की काउंटिंग हुई। अंत में बेगूं का 23वां राउंड खत्म होने के बाद रिजल्ट जारी किया ग
सीपी जोशी ने उदयलाल आंजना को हराया
चित्तौड़गढ़ लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी और प्रदेशाध्यक्ष सीपी की जीत हुई है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी उदयलाल आंजना को 3 लाख 89 हजार 877 वोटों से हराया। इस जीत के साथ ही क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।
EVM मशीन की काउंटिंग के सारे राउंड पूरे
काउंटिंग पूरे होने के बाद बीजेपी प्रत्याशी सीपी जोशी के विधानसभा वार लीड के आंकड़े
- चित्तौड़गढ़ विधानसभा से 36426
- बेगूं विधानसभा से 45559
- निंबाहेड़ा विधानसभा से 23240
- प्रतापगढ़ विधानसभा से 51158
- मावली विधानसभा से 74090
- वल्लभनगर विधानसभा से 67087
- कपासन विधानसभा से 37057
- बड़ी सादड़ी विधानसभा से 52540