Download App from

Follow us on

निर्माणाधीन कमरों की छत गिरी, 1 मजदूर की मौत:स्कूल में बन रहे थे 2 कमरे और एक हॉल, 4 मजदूर मलबे में दबे

एक सरकारी स्कूल में बन रहे कमरों की छत गिर गई। इसमें एक मजदूर की मौत हो गई और तीन मजदूर घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब कमरों पर छत डाली जा रही थी। स्कूल में दो कमरे और एक हॉल बनाया जा रहा है। चारों मजदूर मलबे में दब गए थे। जेसीबी की मदद से मलबे को हटा कर मजदूरों को निकाला गया।

घायलों को निकुंभ हॉस्पिटल ले जाया गया। एक घायल मजदूर का प्राथमिक इलाज कर छुट्‌टी दे दी। एक घायल को जिला हॉस्पिटल, चित्तौड़गढ़ लाया गया जबकि दो श्रमिकों को निंबाहेड़ा हॉस्पिटल ले जाया गया। उन दो श्रमिकों में से डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। इस मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई। हादसा जिले के निकुंभ थाना क्षेत्र के पुनावली गांव में हुआ।

जहां मलबा गिरा वहां चार मजदूर कर रहे थे काम

निकुंभ थाना क्षेत्र के पुनावली गांव में राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में समग्र शिक्षा अभियान के तहत दो कमरे और एक हॉल का निर्माण करवाया जा रहा था। बुधवार को छत डालने का काम किया जा रहा था। इस दौरान दोपहर एक बजे अचानक छत भरभरा के गिर पड़ी। मौके पर कई मजदूर थे लेकिन जहां मलबा गिरा वहां चार मजदूर काम कर रहे थे। छत गिरने से चारों मजदूर मलबे में दब गए। जेसीबी के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने एक मजदूर को निकाल लिया। करीब आधे घंटे में जेसीबी पहुंची। मलबे को जेसीबी से हटाया गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने श्रमिकों को बाहर निकाल कर निकुंभ हॉस्पिटल पहुंचाया। इसकी जानकारी सरपंच प्रतिनिधि को दी गई। सरपंच प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे।

दो घायल निंबाहेड़ा में और एक घायल चित्तौड़गढ़ में एडमिट

सरपंच प्रतिनिधि प्रकाश डांगी ने बताया कि हादसे में नपावली निवासी दिनेश पुत्र वर्दीचंद मेघवाल, विनोद पुत्र रतन मेघवाल, रोहित पुत्र मदनलाल मेघवाल और शाहरुख पुत्र साबिर खान घायल हो गए। सभी को निकुंभ हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां एक घायल मजदूर का प्राथमिक इलाज कर छुट्‌टी दे दी गई। बाकी दो घायलों को लगभग 2.30 बजे निंबाहेड़ा हॉस्पिटल ले जाया गया। इनमें से दिनेश को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया और विनोद को एडमिट कर लिया। वहीं रोहित को चित्तौड़गढ़ हॉस्पिटल लाया गया। सूचना मिलते ही निकुंभ पुलिस भी मौके पर पहुंची। वहीं, सरपंच प्रतिनिधि ने आरोप लगाया कि इस निर्माण काम में घटिया माल इस्तेमाल किया जा रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ है।

दो मजदूरों को लाए
डॉक्टर लोकेश कुमार ने बताया कि यहां दो मजदूरों को लाया गया। इसमें से दिनेश की मौत हो गई और विनोद को सर्जिकल वार्ड में एडमिट कर लिया गया। विनोद के पांव में चोट लगी है।

Darshan-News
Author: Darshan-News

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल