DUNGLA क्षेत्र के पिलाखेड़ा गांव में शुक्रवार को पशु चराते समय 74 वर्षीय बुजुर्ग कुएं में गिर गया। ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने बुजुर्ग को बाहर निकाल लिया, लेकिन हॉस्पिटल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार पिलाखेड़ा गांव में शुक्रवार दोपहर को उकार लाल (74) पुत्र खुमा अहीर मवेशियों को चराने के लिए घर से निकले थे।। इस दौरान वागन बांध के पेटे में पहुंच गए। बुजुर्ग उकार लाल को वहां कुएं के बारे में जानकारी नहीं थी। ऐस में पैर फिसलने से कुएं जा गिरे। सूचना मिलने पर बुजुर्ग के पोते और गांव के अन्य लोगों ने मिलकर उकार लाल को कुएं से बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को तुरंत CHC डूंगला ले जाया गया, लेकिन वहां के स्थानीय चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलने पर डूंगला थाना पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की। शव का पोस्टमॉर्टम किया गया और शव देर शाम परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।