कानोड़ (भरत जारोली)। नगर में पारंपरिक रूप से धुमधाम से गणगौर पर्व के अवसर पर शोभायात्रा झुलुस निकाला गया।
आयोजन नगर पालिका की ओर से किया गया। राजपूत समाज, सोनी समाज सहीत नगर के अन्य समाजों के पुरुष महिलाएं बच्चे नव परिधानों में सजसंवर कर शोभायात्रा में शामिल हुएं। शोभायात्रा में चल रहे वाहनों में विभिन्न झांकियां सजाई गई।
डीजे पर बज रहे गीत संगीत पर युवक युवतियां थीरकते नाचते चल रहे थे। विषेश कर युवाओं में खासा उत्साह देखा गया। कानोड़ पुलिस ने कानून व्यवस्था के लिए पूरी मुस्तैदी के साथ मोर्चा संभाल रखा था।