विधायक ओस्तवाल के नेतृत्व में किया प्रस्थान
दर्शन न्यूज़ डूंगला(रवि श्रीमाली) चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद सोमवार को जयपुर में उनका पदभार ग्रहण कार्यक्रम आयोजित होगा। इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए बड़ीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र से विधायक ललित ओस्तवाल के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में विधानसभा के सभी मंडल क्षेत्रों से कार्यकर्ता रविवार देर सायं अलग-अलग बसों से रवाना हुए।डूंगला मंडल से मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह भूरकीया, उपप्रधान रणजीत सिंह सारंगदेवोत, भाजपा मंडल महामंत्री पूरणमल अहिर, किसान मोर्चा अध्यक्ष गोपाल भट्ट, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष मुकेश व्यास, भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष राधेश्याम शर्मा, आईटी सेल जिला सहसंयोजक अर्जुन पुष्करणा, करसाना सरपंच नारायण लाल मेनारिया, सहकारी समिति अध्यक्ष शंकर सिंह सारंगदेवोत सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता डूंगला मंडल से रवाना हुए।
इसी तरह बड़ीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र के सभी शहर एवं ग्रामीण मंडलों से कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अलग-अलग बसों से रवाना हुए।