दर्शन न्यूज़ डूंगला। बड़ीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र में कॉंग्रेस पार्टी की और से बड़ीसादड़ी और डूंगला के ब्लॉक अध्यक्षो की नियुक्ति के बाद अब मंडल अध्यक्षो की नियुक्ति में ब्राह्मण बाहुल्य क्षेत्र होते हुए भी ब्राह्मणों को नजरअंदाज करने पर विप्र फाउंडेशन जिला महामंत्री और कॉंग्रेस नेता ललित गोपाल पुष्करणा ने कड़ी आपत्ति की है। पुष्करणा ने बताया है कि दोनों ही ब्लॉक अध्यक्ष obc के है इसके साथ ही 11 मंडल अध्यक्षो में से 6 obc मंडल अध्यक्ष नियुक्त हुए है। इन नियुक्तियों पर सवाल उठाते हुए पुष्करणा ने आरोप लगाया है कि पार्टी को कोई प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तर्ज पर चलाना चाहता है। जो सम्भव नही होगा। पार्टी को आने वाले चुनावों में यदि जितना है तो सभी वर्गों को समानांतर चलाने की आवश्यकता है
इस मांग को लेकर पुष्करणा ने कॉंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा , प्रदेश प्रभारी रंधावा जी को भी पत्र लिख कर अवगत करवाया है। इस मांग को ले कर अन्य कॉंग्रेस कार्यकर्ता, जनक व्यास, कमलेश खंडेलवाल पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, जितेंद्र खंडेलवाल, ठाकुर व्यास, अर्जुन पुरोहित, सिद्धार्थ पुरोहित कमलेश मेनारिया ने भी इन नियुक्तियों पर आपत्ति दर्ज की है
डूंगला ब्लॉक में कांग्रेस संगठन नियुक्तियों पर जताई आपत्ति… ब्राह्मणों को किया नजरअंदाज तो अंजाम भुगतने को रहें तैयार -पुष्करणा
- Ravi Shrimali
- March 30, 2023
- 1:55 pm
- No Comments
Share this post:
खबरें और भी हैं...
राशमी में सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन
RISHABH JAIN
October 2, 2023
शौर्य यात्रा का डूंगला में होगा स्वागत
RISHABH JAIN
September 21, 2023
बहुजन मुक्ति पार्टी उतारेगी प्रत्याशी
RISHABH JAIN
September 8, 2023
भाजपा का केंद्रीय विधायक प्रवास: बूथ को मजबूत करने के लिए शक्ति केंद्र तक की बैठकें
RISHABH JAIN
August 25, 2023
गंगरार में चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए गौशाला में खिलाई हरी घास
RISHABH JAIN
August 24, 2023