चित्तौड़गढ़। शंभूपुरा थाना पुलिस ने गुरुवार को नाकाबंदी के दौरान एक मोटर साईकिल पर सवार दो युवकों से 1 किलो 50 ग्राम अवैध अफिम जप्त की है। मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मध्यप्रदेश के मंदसौर निवासी दोनों आरोपी अफीम को बनियान के अंदर छुपा कर ले जा रहे थे। पुलिस अधीक्षक श्री राजन दुष्यन्त ने बताया कि जिले में अवैध मादक प्रदार्थों के धरपकड़ के लिये चलाये जा रहे अभियान के तहत थानाधिकारी शंभूपुरा अध्यात्म गौतम पु०नि० द्वारा अपने थाने के जाब्ता के साथ गुरुवार को नेशनल हाईवे सामरी चौराया पहुच निम्बाहेडा से चित्तोडगढ़ की और आने वाले हाईवे लेन पर नाकाबंदी प्रारंभ की। नाकाबन्दी के दौरान निम्बाहेडा की तरफ से एक बिना नम्बरी मोटर साईकिल आयी। जिस पर जवान उम्र के दो व्यक्ति बैठे हुए नजर आये। पुलिस ने दोनो युवकों को रोक नाम पता पूछा तो मोटर साईकिल चालक का नाम मध्यप्रदेश के निनोरा थाना पिपलीयामडी जिला मन्दसौर निवासी 27 वर्षीय रवि पुत्र ओमप्रकाश पाटीदार व उसके साथी का नाम खोकरा थाना पिपलीयामंडी जिला मन्दसौर निवासी 26 वर्षीय निलेश पुत्र बाबुलाल पाटीदार बताया। पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाशी ली तो रवि पाटीदार की शर्ट के अन्दर पहनी बनियान के अन्दर एक पारदर्शी प्लास्टिक की थैली में 526 ग्राम अवैध अफीम व निलेश पाटीदार की शर्ट के अन्दर पहनी बनियान के अन्दर एक पारदर्शी प्लास्टिक की थैली में 524 ग्राम अवैध अफीम मिली। जिसका कुल वजन 1 किलो 50 ग्राम हुआ। अवैध अफीम व मोटर साईकिल को नियमानुसार जप्त कर दोनो आरोपियों को गिरफतार कर एनडीपीएस एक्ट में थाना शम्भुपुरा पर प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।
कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम:
अध्यात्म गौतम पु.नि., एएसआई कैलाशचन्द्र, हैड कानि. सकेन्द्र सिंह, महावीर कुमार, कानि. लोकेश कुमार, रामेश्वर, रामकिशन, पुनम व गजेन्द्र सिंह।
मोटर साईकिल सवार से 1 किलो 50 ग्राम अवैध अफिम जप्त, दो तस्कर गिरफतार
Share this post:
खबरें और भी हैं...
राशमी में सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन
RISHABH JAIN
October 2, 2023
शौर्य यात्रा का डूंगला में होगा स्वागत
RISHABH JAIN
September 21, 2023
बहुजन मुक्ति पार्टी उतारेगी प्रत्याशी
RISHABH JAIN
September 8, 2023
भाजपा का केंद्रीय विधायक प्रवास: बूथ को मजबूत करने के लिए शक्ति केंद्र तक की बैठकें
RISHABH JAIN
August 25, 2023
गंगरार में चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए गौशाला में खिलाई हरी घास
RISHABH JAIN
August 24, 2023