निंबाहेड़ा। नगरपालिका निम्बाहेड़ा के वार्ड 16 के उपचुनाव में भाजपा ने बाजी मारी है।
चुनाव रिटर्निंग ऑफिसर रमेश सीरवी ने पालिका के वार्ड 16 उप चुनाव में भाजपा की सुमित्रा सोनी को 5 वोटो से विजय घोषित किया।
निम्बाहेड़ा नगर पालिका के वार्ड नं 16 के उप चुनाव में भाजपा की सुमित्रा सोनी ने कांग्रेस के गढ़ को ढहाया, कांग्रेस प्रत्याशी को दी 5 मतों से शिकस्त, भाजपा प्रत्याशी को मिले 443 मत एवं कांग्रेस प्रत्याशी को मिले 438 मत, 12 वोट नोटा में गिरे