Download App from

Follow us on

गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन बुधवार को

भदेसर(शेलेन्द्र जैन)। उपखंड अधिकारी मोनिका सामोर के निर्देशानुसार उपखंड स्तरीय एक दिवसीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 28 जून बुधवार को एम.के. रिसॉर्ट भदेसर में गांधी दर्शन से संबंधित विभिन्न गतिविधियों के आयोजन के साथ किया जाएगा। आयोजन के लिए तैयारी बैठक मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सोमवार को गांधी दर्शन सेवा समिति के ब्लॉक संयोजक अशोक कुमार लड्ढा बानसेन की उपस्थिति में आयोजित की गई। आयोजन के नोडल प्रभारी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सालवी ने जानकारी देते हुए बताया कि इसी दिन प्रातः 9 बजे गांधी दर्शन यात्रा रैली के रूप में पंचायत समिति कार्यालय से सदर बाजार होते हुए उपखंड कार्यालय के समीप एम.के. रिसोर्ट पहुंचेगी जहां पर उपस्थित संभागीयो का पंजीयन किया जाएगा। प्रार्थना सत्र के पश्चात प्रथम सत्र में गांधी दर्शन पर वक्तव्य द्वितीय सत्र में गांधी दर्शन पर आधारित जन कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में वक्ताओं द्वारा जानकारी एवं तृतीय सत्र में खादी एवं गांधीजी की के रचनात्मक कार्यक्रमों के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी। समापन सत्र में गांधी भजन एवं देशभक्ति गीतों का आयोजन किया जाएगा। आयोजन से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर बैठक में चर्चा की गई। इस अवसर पर ब्लॉक विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष उमेश कुमार आगाल, गांधी दर्शन सेवा समिति के कार्यकर्ता नरेंद्र सिंह चंद्रावत नोडल प्रधानाचार्य शंभू लाल शर्मा ,बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाचार्य प्रियंका छीपा, मॉडल स्कूल प्रधानाचार्य हिमांशु जानी, उप प्राचार्य प्रेम सिंह सिसोदिया, शिक्षक महेंद्र कुमार शर्मा, स्काउट मास्टर शंकरलाल भांबी उपस्थित रहे।

RISHABH JAIN
Author: RISHABH JAIN

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल