![Voice Reader](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/07/08/transfar_app_168882260764a9634f2414c_img-20230708-wa0286.jpg)
- निशा ग्रुप ने दी प्रस्तुति
भास्कर न्यूज | रावतभाटा|
विद्यार्थी परिषद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई का अभ्यास वर्ग शनिवार को संपन्न हुआ। प्रांत कार्यकारिणी सदस्य ममता गुर्जर ने बताया कि चुनाव अधिकारी मनोज लाड ने नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की।
जिसमें नगर संयोजक लीलाधर मेहर, नगर मंत्री देव धाकड़ को बनाया गया। चुनाव अधिकारी ने विद्यार्थी परिषद के वर्षभर के कार्यों की जानकारी दी। मुख्य प्रवक्ता अभिषेक चौहान ने संबोधित किया। एबीवीपी की सैद्धांतिक भूमिका पर चर्चा की। सांस्कृतिक सत्र हुआ। इसमें प्रतिभागियों ने भाग लिया। यह हुए नियुक्त: कार्यकारिणी में नगर संयोजक लीलाधर मेहर, नगरमंत्री देव धाकड़, नगर सहमंत्री रितिका कलोसिया, भूपेंद्र धाकड़, कॉलेज इकाई अध्यक्ष राहुल सेन, नगर कार्यालय मंत्री अंकित धाकड़, कोषाध्यक्ष कार्तिक शर्मा, एसएफडी संयोजक राम टेलर, सह संयोजक श्याम टेलर, संयोजक चंचल टेलर, सहसंयोजक सपना राठौर, नगर राष्ट्रीय कलामंच संयोजक संध्या राठौर, सहसंयोजक मनीषा भाट, निशा नागर, खेल गतिविधि संयोजक मीनू चौधरी, सहसंयोजक आशा मीणा, कॉलेज संयोजक रचिता जंगम, सहसंयोजक यशू सेन, स्कूल संयोजक लवकुश धाकड़, सहसंयोजक मेताली कचछाह, छात्रावास संयोजक मनीषा मीणा, सहसंयोजक सपना राठौर, कोचिंग क्लासेज संयोजक रिंकू राठौर, सहसंयोजक सुमित परसेंडिया, मीडिया संयोजक अजय नायक, सहसंयोजक राहुल नायक, कार्यकारिणी सदस्य किरण माली, राहुल सिसोदिया को बनाया गया। जिसमें निशा ग्रुप ने आरंभ ही प्रचंड है की प्रस्तुति दी। नवनिर्वाचित नगर मंत्री देव धाकड़ ने आभार जताया। इस मौके पर शोभायात्रा निकाली गई। एबीवीपी के झंडे लेकर कार्यकर्ता चल रहे थे। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
![Pari Jain dungla](https://secure.gravatar.com/avatar/f7d11d03b15b9f52d8875bed2162e5ce?s=96&r=g&d=https://darshan-news.com/wp-content/plugins/userswp/assets/images/no_profile.png)