![Voice Reader](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![आसमान में बादलों के होने से उमस और बढ़ती जा रही है। - Dainik Bhaskar](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/07/09/img20230616153336_1688879904.jpg)
चित्तौड़गढ़ में एक बार फिर मानसून कमजोर पड़ गया है। बारिश के रुकते ही तापमान में बढ़ोतरी हो गई। शनिवार रात को सिर्फ कुछ ही क्षेत्रों में बारिश हुई लेकिन वो भी मामूली सी। ऐसे में फिर से उमस और गर्मी ने अपनी जगह बना ली। जबकि जिले में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई जा रही थी। लेकिन ऐसा होता हुआ दिखाई नहीं दिया।
मानसून के एक्टिव होने के बावजूद भी सुखा है चित्तौड़
जिले के कुछ क्षेत्रों में मामूली से बरसात दर्ज की गई। सिर्फ चार तहसीलों के अलावा बाकी जिले के किसी भी क्षेत्र में बारिश नहीं हुई। ऐसे में गर्मी और उमस से लोगों का हाल बुरा रहा। तापमान में मामूली सी बढ़ोतरी भी दर्ज की गई। मानसून के एक्टिव होने के बावजूद भी वो बारिश नहीं हुई जो हर साल होती है। पहले बिपरजॉय और बाद में प्री मानसून में अच्छी बरसात हुई थी। एवरेज 750 एमएम बारिश मानी जाती है लेकिन अभी तक सिर्फ 250 एमएम ही बारिश एवरेज हुई है। अभी सिर्फ 33.35 प्रतिशत ही बरसात हुई है। यानी जिले को अभी भी बारिश की जरूरत है। जबकि मौसम विभाग के हिसाब से जिले में आगामी दो दिनों तक अच्छी बरसात की संभावना जताई जा रही थी। लेकिन यह अनुमान भी फेल होता हुआ नजर आया।
चार क्षेत्रों में हुई बारिश
चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार में दो एमएम, राशमी में 5 एमएम, बेगूं ने एक एमएम, बस्सी में 9 एमएम बारिश हुई है। इससे हल्की तापमान में बढ़ोतरी हुई है। रविवार सुबह जारी किए गए रिपोर्ट के अनुसार अधिकतम तापमान 34.8 और न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
![Pari Jain dungla](https://secure.gravatar.com/avatar/f7d11d03b15b9f52d8875bed2162e5ce?s=96&r=g&d=https://darshan-news.com/wp-content/plugins/userswp/assets/images/no_profile.png)