Download App from

Follow us on

राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय में पुरोहित बने जिला संगठन मंत्री


दर्शन न्यूज़ डूगला रिपोर्टर प्रवीण मेहता राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय प्रदेश कार्यकारिणी की ओर से सोमवार को जिला संगठन मंत्रियों की नियुक्तियां की गई ।चित्तौड़गढ़ से जिला संगठन मंत्री के रूप में रमेश चंद्र पुरोहित और दीपिका झाला नियुक्त किए गए। पुरोहित ने राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठन कार्य को गति प्रदान की है। इससे पूर्व पुरोहित द्वारा उपशाखा मंत्री व उपशाखा अध्यक्ष डूंगला ,जिला उपाध्यक्ष, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष,जिला सभाध्यक्ष और जिला अध्यक्ष चित्तौड़गढ़ सहित संगठन में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। उपशाखा अध्यक्ष पूरणमल लोहार ने बताया की उपशाखा डूंगला से पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश चंद्र पुरोहित को चित्तौड़गढ़ जिला संगठन मंत्री के रूप में नियुक्त करने पर प्रदेश संगठन मंत्री घनश्याम जी और प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा का उपशाखा डूंगला के सभी कार्यकर्ताओं द्वारा आभार प्रकट किया गया।पुरोहित के जिला संगठन मंत्री नियुक्त होने की सूचना पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल