Download App from

Follow us on

कर्नाटक में जैन मुनि की हत्या, चित्तौड़ में प्रदर्शन:समाज के लोग बोले- साधुओं की मिले सुरक्षा, आरोपियों को सजा देने की मांग

जैन मुनि महाराज की हत्या के मामले में जैन समाज जनों ने अपना आक्रोश दिखाया। - Dainik Bhaskar
जैन मुनि महाराज की हत्या के मामले में जैन समाज जनों ने अपना आक्रोश दिखाया।

कर्नाटक में जैन मुनि नंदी महाराज की हत्या के बाद अब जैन साधुओं की सुरक्षा की मांग उठने लगी है। आरोपियों को कड़ी सजा देने की भी मांग की गई। जैन समाज के लोगों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर नारेबाजी की।

श्री महावीर जैन मंडल के अध्यक्ष आईएम सेठिया ने बताया कि दिगंबर जैन संत आचार्य कामकुमार नंदी जी महाराज की नृशंस हत्या की गई। इससे आहत होकर आज प्रदर्शन किया जा रहा है। सभी जैन समाजजनों की मांग है कि आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ कर सजा दी जाए। देश भर में अहिंसा का संदेश देने वाले जैन संतों की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था करने की जानी चाहिए।

संत की हत्या होना एक बड़ी घटना
उन्होंने कहा कि जैन मुनि की इस तरह की गई हत्या से समाजजनों में रोष है। इस मामले में दो जनों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पूज्य संत पिछले 15 सालों से नंदी पर्वत आश्रम में ही रह रहे थे। हमेशा से जैन साधु देशभर में पैदल यात्रा कर जन-जन को अंहिसा का संदेश देते है।

ऐसे समय में एक जैन संत की निर्मम हत्या होना एक बहुत बड़ी घटना है। आज सभी जैन समाज के लोगों ने विरोध-प्रदर्शन करते हुए मानव श्रृंखला बनाई। इसके बाद नारेबाजी करते गुड एडीएम अभिषेक गोयल के सामने अपनी मांग रखी।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल