![Voice Reader](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/07/11/f8bee7c8-126a-4d59-b7c1-e560b1a91e55_1689073281088.jpg)
निंबाहेडा एसडीएम ऑफिस में मानव अधिकार सुरक्षा संगठन की उदयपुर संभाग की बैठक हुई। संभाग अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ शिल्पा जैन के नेतृत्व में एसडीएम रमेश सीरवी और मानव अधिकार सुरक्षा संगठन महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने बैठक कर संगठन के कार्यक्रमों के बारे में बताया। इसके साथ ही आईडी वितरण भी किया।
जिला अध्यक्ष रेखा पारख ने बताया कि संगठन से जुड़े नए सदस्यों को और पदोन्नत हुए पदाधिकारियों को उनकी आईडी और नियुक्ति पत्र प्रदान कर उन्हें अधिकारी द्वारा समय समय पर होने वाले कार्यों के बारे में बताया। संगठन के द्वारा किए गए कार्यक्रमों को आगे भी इसी तरह करने के लिए उपखंड अधिकारी द्वारा कहा गया।
तहसील अध्यक्ष प्रियंका मूंदड़ा द्वारा अधिकारी को संगठन की फाइल प्रस्तुत करते हुए बिटिया जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रम के लिए भी आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में संगठन के अंजू बाबेल, पायल चोपड़ा, वर्षा चपलोट, सपना नाहर, दीपिका गर्ग, लीला सोनी, सुमन माहेश्वरी, र त्ना चुगवाणी, शिखा जैन, संगीता जैन, एकता मराठा मौजूद रहे।
![Pari Jain dungla](https://secure.gravatar.com/avatar/f7d11d03b15b9f52d8875bed2162e5ce?s=96&r=g&d=https://darshan-news.com/wp-content/plugins/userswp/assets/images/no_profile.png)