Download App from

Follow us on

दो दिन बारिश के बाद तापमान बढ़ा:तेज गर्मी और उसम से लोग परेशान, आज बरसात की संभावना

गुरुवार सुबह से ही धूप छांव की लुका छुपी जारी है। - Dainik Bhaskar
गुरुवार सुबह से ही धूप छांव की लुका छुपी जारी है।

चित्तौड़गढ़ में गर्मी अभी भी बरकरार है। दो दिन पहले हुई तेज बरसात के बाद फिर से एक बार बारिश में ब्रेक लग गया। इसी के साथ तापमान में भी बढ़ोतरी होती जा रही है। वहीं, उमस भी ज्यादा होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। हालांकि मौसम विभाग की ओर से आज बरसात होने का अनुमान जताया जा रहा है। लेकिन इसके बाद एक बार फिर मानसून कमजोर पड़ेगा, जिसकी वजह से गर्मी और तेज हो सकती है।

शहर में मंगलवार को तेज बरसात हुई थी। इसके बाद बुधवार को जिले के कुछ ही तहसीलों में बारिश दर्ज की गई थी, लेकिन शहर में सूखा ही रहा। ऐसे में गर्मी और उमस ने अपनी जगह बना ली। दो दिनों में टेंपरेचर में बढ़ोतरी होते हुए दिखाई दी। इन दो दिनों में अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। वही गुरुवार सुबह से ही धूप छांव का की लुका छुपी जारी है।

उमस भरी गर्मी पड़ने से लोगों का जीना मुहाल हो गया। लोग पसीने से तरबतर हो रहे। इस गर्मी से बचने के लिए लोगों को कोई उपाय नहीं सूझ रहा है। लोगों के घरों में लगे पंखे, कूलर, एसी सब फेल नजर आ रहे हैं। लोग उसम भरी गर्मी से बचने के लिए दोपहर में बगीचों की शरण ले रहे हैं लेकिन वहां भी उन्हें राहत नहीं मिल रही।

आज बारिश की संभावना
मौसम विभाग की माने तो आज गुरुवार को चित्तौड़गढ़ जिले में अच्छी बारिश हो सकती है। विभाग की ओर से इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है और साथ ही एडवाइजरी जारी की गई है। बारिश के दौरान पेड़ के नीचे और जल निकायों के नीचे पास ना जाने की सलाह दी है।

इसी तरह खेत में पड़े कटी फसलों को भी सुरक्षित जगह रखने की बात कही गई है। सुबह जारी किए गए रिपोर्ट के अनुसार अधिकतम तापमान 34.8 और न्यूनतम तापमान 24.6 पर फिर से पहुंच गया है। वही यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि मानसून फिर से कमजोर पड़ सकता है और इसके बाद गर्मी और तेज हो सकती है।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल