Download App from

Follow us on

मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ी:1900 तक पहुंचा आउटडोर का आंकड़ा, बुवाई कर चुके किसानों को बारिश का इंतजार

निम्बाहेड़ा के सरकारी हॉस्पिटल में मौसमी बीमारियों के मरीज बढ़ गए हैं। सरकारी जिला हॉस्पिटल निम्बाहेड़ा में पहले 1100 मरीजों रोज पर्ची कटा रहे थे। वहीं अब 1800 से 1900 तक मरीजों का आंकड़ा पहुंच रहा है।

जिला चिकित्सालय के पीएमओ डॉ.कमलेश बाबेल ने बताया कि मरीजों की संख्या और बढ़ सकती है। क्योंकि बारिश नहीं होने से जी घबराना उल्टी लगना सिर दुखना बुखार आना आधी समस्या बनी रहती है। निम्बाहेड़ा जिला हॉस्पिटल आसपास एरिया का वह जिले का दूसरा सबसे बड़ा हॉस्पिटल होने के कारण यहां पर मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है।

डॉक्टर का कहना है कि मौसमी बीमारियों से बचने के लिए समय पर भोजन करें और व्यायाम करें वह समय-समय पर डॉक्टर को चेकअप करवाएं वह मौसमी बीमारियों की दवाएं भी समय-समय पर लेते हैं।

इधर, उमस कम होने का नाम नहीं ले रही है। वहीं, खेतों में बुवाई कर चुके किसानों को अब बारिश का इंतजार है। फसलों के नुकसान होने का खतरा मंडरा रहा है। समय पर बारिश नहीं होने पर कीट पतंगे लगने से बीजों को नुकसान हो जाएगा। वहीं, मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार न्यूनतम तापमान 26.4 रहा है। दिन का तापमान उमस के कारण 33. 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

किसानों को खेत के लिए भरपूर मात्रा में एक बारिश की आवश्यकता है। बुवाई समय से पूर्व होने से बारिश का इंतजार किसान कर रहे हैं। 72 घंटे में 12 एमएम बारिश दर्ज की गई है। बारिश कम होने से किसानों की चिंता बढ़ रही है।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल