![Voice Reader](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
बनास नदी पर बनी सिंदेसर-कपासन फीडर से कपासन क्षेत्र के तालाबों को पानी पहुंचाने को लेकर विधायक अर्जुनलाल जीनगर ने अधिकारियों से वार्ता की। बताया गया कि मानसून की अच्छी बरसात होने से बनास नदी में पानी पूरे वैग के साथ चल रहा है। इस पानी से मातृकुंडिया बांध में 20 फीट से भी अधिक पानी आ चुका है।
विधायक जीनगर ने बुधवार को राजसमंद व चित्तौड़गढ़ के कलेक्टर सहित जल संसाधन विभाग चित्तौड़गढ़ के अधिशाषी अभियंता, उपखंड अधिकारी रेलमंगरा एवं सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता आदि अधिकारियों से वार्ता की और सिंदेसर फीडर में निर्बाध रूप से पानी पहुंचाने की व्यवस्था करने को कहा ताकि कपासन, भूपालसागर धमाणा, डिंडोली के तालाब में पानी आ सके।
![Pari Jain dungla](https://secure.gravatar.com/avatar/f7d11d03b15b9f52d8875bed2162e5ce?s=96&r=g&d=https://darshan-news.com/wp-content/plugins/userswp/assets/images/no_profile.png)