Download App from

Follow us on

भाजयुमो 18 को आरपीएससी का घेराव करेगा

भाजयुमो 18 जुलाई को अजमेर स्थित आरपीएससी के बाहर विरोध प्रदर्शन करेगा। जिला प्रवक्ता अविनाश शर्मा ने बताया कि प्रदेश की युवा विरोधी सरकार के खिलाफ प्रदेश व्यापी घेराव कार्यक्रम आरपीएससी के बाहर होगा। प्रदेश के हर जिले से कार्यकर्ता पहुंचेंगे।

घेराव कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन भाजपा जिला कार्यालय पर पार्टी जिलाध्यक्ष गौतम दक, जिला उपाध्यक्ष सांसद प्रवक्ता रघु शर्मा, पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रूद, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेश गाडरी ने किया।

जिलाध्यक्ष दक ने कहा कि इस सरकार ने युवाओं के साथ धोखा किया है। भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष मुकेश गुर्जर, देवकिशन जाट, जिला मंत्री नवीन सुखवाल, मंगल अहीर, मंडल अध्यक्ष कपिल चौधरी, सोनू व्यास, भारतसिंह राठौड़, दीपक धोबी कार्यकर्ता रहे।

खबरें और भी हैं…

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल