![Voice Reader](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/07/16/dbcl_168943051364b2a9f1a60d8_img-20230715-wa0019.jpg)
चित्तौड़गढ़ | मेवाड़ विश्वविद्यालय में रविवार को स्व.प्रभाष जोशी की स्मृति में प्रभाष प्रसंग कार्यक्रम होगा। मुख्य अतिथि केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और विशिष्ट अतिथि भाजपा सांसद सीपी जोशी शिरकत करेंगे। इनके अलावा सांसद वीरेंद्रसिंह, पूर्व सांसद डॉ. महेशचंद्र शर्मा, माधवराव सप्रे स्मृति समाचार पत्र संग्रहालय एवं शोध संस्थान के संस्थापक और पद्मश्री विजयदत्त श्रीधर, प्रभाष परम्परा न्यास के प्रबंध न्यासी और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के अध्यक्ष पद्मश्री रामबहादुर राय और मेवाड़ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. अशोककुमार गदिया भी उपस्थित होंगे। कार्यक्रम में विद्यार्थी कुर्ता, पायजामा और गांधी टोपी पहनकर अतिथियों का स्वागत करेंगे। फैकल्टी और स्टॉफ का ड्रेस कोड भी सफेद रखा गया है।
![Pari Jain dungla](https://secure.gravatar.com/avatar/f7d11d03b15b9f52d8875bed2162e5ce?s=96&r=g&d=https://darshan-news.com/wp-content/plugins/userswp/assets/images/no_profile.png)