![Voice Reader](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/07/16/dbcl_168941998764b280d37e299_whatsappimage2023-07-15at2.18.10pm.jpeg)
चित्तौड़गढ़ | तेरापंथ महिला मंडल का द्विवार्षिक अधिवेशन तेरापंथ भवन में पूर्व अध्यक्ष उमा सुराना के सानिध्य में हुआ। जिसमें दो वर्ष के लिए सर्वसम्मति से मंजू श्रीश्रीमाल को अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष प्रीति ढीलीवाल ने बताया कि शुरुआत नवकार मंत्र व प्रेरणा गीत से हुई। चुनाव अधिकारी प्रीतम पोखरना व सुमित्रा श्रीश्रीमाल ने मंजू श्रीश्रीमाल को सर्वसम्मति से अध्यक्ष घोषित किया। निवर्तमान अध्यक्ष ढीलीवाल ने नए अध्यक्ष को शपथ दिलाई। मंत्री ऋतु सुराना ने प्रतिवेदन व कोषाध्यक्ष सिंपल सिंघवी ने आय व्यय का ब्यौरा दिया । संविधान वाचन डॉ. प्रियंका ढीलीवाल ने किया। पायल खमेसरा, सविता सिंघवी, श्वेता ढीलीवाल, निशिका ढीलीवाल, सुशीला बाबेल, रेखा श्रीश्रीमाल, कांता पिछोलिया, अंकिता श्रीश्रीमाल, रेखा ढीलीवाल, ज्योति सुराना, स्नेहा ढीलीवाल, रेखा खाब्या, कांता सिंघवी, निशा सिंघवी, आशा डूंगरवाल, शीतल डूंगरवाल, चंचल पीतलिया, सरोज कावडिया, नीतू सखवाया, काजल सखवाया, आशा मेहता, स्नेहलता सिंघवी उपस्थित रहीं।
![Pari Jain dungla](https://secure.gravatar.com/avatar/f7d11d03b15b9f52d8875bed2162e5ce?s=96&r=g&d=https://darshan-news.com/wp-content/plugins/userswp/assets/images/no_profile.png)