![Voice Reader](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/07/16/dbcl_168942486464b293e00c959_jailvisit15-7-20234.jpg)
चित्तौड़गढ़ | जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश ओमी पुरोहित के निर्देशानुसार प्राधिकरण के सचिव व एडीजे भानु कुमार ने जिला कारागृह का निरीक्षण किया। बैरकों, रसोईघर, स्नानघर एवं शौचालयों का निरीक्षण कर लाइट एवं पंखों की व्यवस्था देखी। बंदियों को दिए जाने वाले पेयजल एवं खान-पान की वस्तुओं को परखा। बैरकों में महिला व पुरुष बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में वार्ता की। कारागृह में स्थित महिला बैरक का भी निरीक्षण कर सुविधाओं को जाना। समस्याओं के निराकरण के लिए कारापाल योगेश कुमार तेजी को कहा।
![Pari Jain dungla](https://secure.gravatar.com/avatar/f7d11d03b15b9f52d8875bed2162e5ce?s=96&r=g&d=https://darshan-news.com/wp-content/plugins/userswp/assets/images/no_profile.png)