![Voice Reader](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/07/16/app_168941084764b25d1fabdc3_img-20230715-wa0007.jpg)
बड़ीसादड़ी | राजकीय महाविद्यालय में अभाविप के सदस्यों ने बीए आर्ट्स के परिणामों में आई त्रुटि को लेकर शनिवार को कुलपति के नाम कॉलेज प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। नगर मंत्री राजेंद्र सिंह ने बताया कि बीए प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष के परिणाम में काफी त्रुटियां रही हैं। इसमें सुधार की मांग को लेकर शनिवार को कुलपति के नाम प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा, जिसमें 7 दिन में सुधार नहीं करने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी गई। ज्ञापन देने के दौरान पूर्व जिला समिति सदस्य नवीन सोनी, उंकारलाल जणवा, कन्हैयालाल जणवा, शांतिलाल मेघवाल, पुष्कर मीणा, जमनालाल जाट, पूरण मेघवाल, टीकम सुथार, आशीष साहू, उमा साहू, दीपिका साहू, हेमलता सेन, रवीना पंवार, हर्षवर्धन सिंह, प्रवीण सेन, किशन वैष्णव, मनोज रेगर आदि मौजूद थे।
![Pari Jain dungla](https://secure.gravatar.com/avatar/f7d11d03b15b9f52d8875bed2162e5ce?s=96&r=g&d=https://darshan-news.com/wp-content/plugins/userswp/assets/images/no_profile.png)