Download App from

Follow us on

कोटड़ा बालाजी में अखंड रामायण पाठ शुरू

बेगूं | जावदा-नीमड़ी क्षेत्र के प्रसिद्ध स्थल श्री कोटड़ा बालाजी में शनिवार को अखंड रामायण पाठ शुरू हुए। पूजा अर्चना के साथ रामायण पाठ की स्थापना की गई। क्षेत्रवासियों के सहयोग से कोटड़ा बालाजी सेवा समिति द्वारा पूजा आरती के साथ विधि पूर्वक अखंड रामायण पाठ शुरू किए गए। जोड़े से यज्ञमान ने रामायण की पूजा की। बताया गया कि करीब 15 साल से यहां चल रहे अखंड रामायण पाठ कुछ दिनों के लिए स्थगित रहे। अब फिर जनता की भावनाओं के अनुसार अखंड रामायण पाठ शुरू किए गए है। कोटड़ा बालाजी सेवा समिति अध्यक्ष बंशीलाल धाकड़, सचिव अशोक पुरोहित, प्रहलाद धाकड़ आदि मौजूद रहे।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल