Download App from

Follow us on

श्रमिक कौशल एवं क्षमता विकास प्रशिक्षण का समापन

निंबाहेड़ा | पंचायत समिति निंबाहेड़ा की गादोला ग्राम पंचायत में श्रमिक कौशल एवं क्षमता विकास भूमिहीन महिला कृषकों का प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। सहायक कृषि अधिकारी प्रियंका कटारा ने बताया कि प्रशिक्षण में केली, गादोला, जलिया पंचायतों की महिलाओं ने भाग लिया। कटारा ने आत्मा योजनांतर्गत विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। फव्वारा सिचाई, बूंद-बूंद सिंचाई, तारबंदी योजना, राजीव गांधी कृषक साथी योजनाओं के बारे में बताया। कृषि पर्यवेक्षक सतवीर ने सौर उर्जा के बारे में जानकारी दी, पशुधन सहायक भावना चौधरी ने पशुओं में टीकाकरण की जानकारी दी। कृषि पर्यवेक्षक प्रद्युमन नागर ने फसलों में किट नियंत्रण एवं खरपतवार नियंत्रण की जानकारी दी। कृषि पर्यवेक्षक सुरेश कुमावत ने मक्का, सोयाबीन उड़द मूंगफली सरसों ज्वार एवं गेहूं की उन्नत किस्मों की जानकारी दी। प्रगतिशील जैविक कृषक प्रहलाद उपाध्याय ने जैविक खेती के लाभदायक बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए जैविक पोषण वाटिका कम्पोस्ट खाद केंचुआ खाद एवं जैविक कीटनाशक बनाने की विधि बताई।

खबरें और भी हैं…

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल