![Voice Reader](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/07/15/dbcl_168934663164b16247c5896_3ca28ead-439a-4e7a-b677-ba10d442e18d.jpg)
- शिक्षा की खबर
चित्तौड़गढ़| शहर के नीरजा मोदी स्कूल में वैश्विक स्तर का पाठ्यक्रम पढ़ाया जाता है और गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को फ्रांस का स्वतंत्रता दिवस बैस्टिल डे मनाया गया। वातानुकूलित ऑडिटोरियम में कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के निदेशक प्रशांत वाजपेई एवं प्रधानाचार्य आशीष विजयवर्गीय ने किया। बैस्टिल डे फ्रांस की आजादी दिवस के रूप में मनाया जाता है।
संचालन कक्षा 10वीं की विद्यार्थी सानवी शर्मा ने फ्रेंच भाषा के शिक्षक आशुतोष गुप्ता के मार्गदर्शन में फ्रेंच भाषा में किया। कार्यक्रम में फ्रेंच टीचर ने फ्रांस से जुड़ी कई जानकारियां छात्रों को दीं। कार्यक्रम का समापन फ्रांस और भारत के राष्ट्रगान के साथ हुआ।
![Pari Jain dungla](https://secure.gravatar.com/avatar/f7d11d03b15b9f52d8875bed2162e5ce?s=96&r=g&d=https://darshan-news.com/wp-content/plugins/userswp/assets/images/no_profile.png)