गंगरार(चंद्र प्रकाश बिलवाल)। भारतीय जनता युवा मोर्चा गंगरार और साडास मंडल की संयुक्त बैठक गंगरार स्थित सारणेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष जगदीश भांड के मुख्य अतिथि और गंगरार युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में राजस्थान सरकार द्वारा युवाओं के साथ हो रहे अत्याचार और अन्याय के विरुद्ध आगामी 18 जुलाई को अजमेर स्थित राजस्थान लोक सेवा आयोग कार्यालय का घेराव कर आंदोलन किया जाना तय हुआ। जिसमे युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अंकित गुर्जर के नेतृत्व में होने जा रहे इस विशाल कार्यक्रम में दोनो मंडल से बीस चार पहिया वाहन में कार्यकर्ताओं दोनो मंडल से अजमेर के लिए 18 जुलाई प्रातः 6 बजे प्रस्थान करेंगे।
बैठक में भाजयुमो मंडल महामंत्री राजेंद्र सेन साडास मंडल संयोजक जितेंद्र सिंह मंडल पंचायत समिति सदस्य भैरू बैरवा उपाध्यक्ष बंटू सिंह चौहान शिवराज सिंह जसवंत शर्मा मंडल मंत्री बृजेश वैष्णव लादू लाल गाडरी नारायण अहीर नारायण गाडरी कालू सिंह चुंडावत शिवराज सालवी ललित शर्मा रत्नेश गाडरी राम लाल जाट शंकर जाट भैरू लाल शर्मा सुनील बरिया प्रकाश शर्मा राकेश शर्मा।