![Voice Reader](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
चित्तौडगढ, दर्शन न्यूज़, संजय खाबिया । भारतीय जनता पार्टी आगामी दिनों में पूरे राजस्थान में राजस्थान सरकार की जन विरोधी नीतियो के विरूद्ध ” नहीं सहेगा राजस्थान ” आंदोलन चलायेगी। इसको लेकर जयपुर में शुक्रवार को बडी बैठक हुई और रविवार को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा और प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी ने इस अभियान की शुरुआत जयपुर में की।
भाजपा मीडिया प्रमुख सुधीर जैन ने बताया कि इस अभियान के लिए चित्तौडगढ जिला संयोजक भाजयुमो पूर्व जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रूद को नियुक्त किया गया। इस अभियान की प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन भाजपा प्रदेश मंत्री हीरा लाल नागर और जिलाध्यक्ष गौतम दक की उपस्थित में की जाएगी। इस अभियान की तैयारी के लिए विधानसभा अनुसार बैठक का आयोजन भी किया जाएगा । इस अभियान के लिए किसान मोर्चा जिला महामंत्री कैलाश जाट और कमलेंद्र सिंह हाडा को जिला सह संयोजक बनाया गया है।
![Sanjay Khabya](https://secure.gravatar.com/avatar/2f9b0d1ab22bb7fdf1a35ad8f6915e5d?s=96&r=g&d=https://darshan-news.com/wp-content/plugins/userswp/assets/images/no_profile.png)