![Voice Reader](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/07/17/dbcl_168950079064b3bc76303ef_img_20230715_162106.jpg)
विस क्षेत्र में स्वीकृत निर्माणाधीन विकास कार्यों की प्रगति जानने व समय पर पूरा कराने के उद्देश्य से राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने निरीक्षण किया। सावा में निर्माणाधीन आईटीआई एवं बीएससी नर्सिंग कॉलेज, मोहर मंगरी में लव कुश वाटिका में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि आईटीआई व बीएससी नर्सिंग कालेज का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा हो जाएगा।
इन संस्थानों को जल्द शुरू कराना प्राथमिकता है। मोहर मगरी लव कुश वाटिका में रोप-वे पॉइंट पर पर्यटकों से चर्चा कर संबंधित ठेकेदार से जानकारी ली। वन विभाग के अधिकारियो से भी चर्चा कर नए प्रस्ताव की जानकारी ली। प्रवक्ता महेंद्र शर्मा, राजेश सोनी, नवरतन जीनगर, महामंत्री शंभू लाल प्रजापत साथ रहे।
![Pari Jain dungla](https://secure.gravatar.com/avatar/f7d11d03b15b9f52d8875bed2162e5ce?s=96&r=g&d=https://darshan-news.com/wp-content/plugins/userswp/assets/images/no_profile.png)